Ram Mandir Pran Pratistha program shown on America Times Square billboard: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दुनियाभर में करोड़ो लोग देखेंगे। यहां तक की इसकी गूंज अमेरिका तक में दिखेगी। अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। यूरोप से लेकर अमेरिका तक इस कार्यक्रम की धूम मचेगी। इसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को दिखाया जाएगा। मंदिर के समर्थन में कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, शिकागो और कई यूरोपीय और कनाडाई शहरों में रैलियां और शो आयोजित किए जाएंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी इस कार्यक्रम को प्रदर्शित किया जाएगा। पेरिस में एफिल टॉवर और न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक स्थलों पर भी इस समारोह में भीड़ जुटने की उम्मीद है। दुनियाभर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके कवरेज के लिए अयोध्या के अलग-अलग स्थानों पर कैमरामैन तैनात किए जा रहे हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर और टाइम्स स्क्वायर पर भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें-होटल में मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़े लेकिन हो गया ऐसा हाल, 6 दबंगों ने अंदर घुसकर…
रामभक्तों में खुशी का माहौल
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बी इसे लेकर त्योहार जैसा माहौल है। 21 जनवरी को पेरिस में राम रथ यात्रा निकाली जाएगी। यहां तक कि जिन देशों में मुस्लिम आबादी ज्यादा है वहां इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। वाशिंगटन, शिकागो समेत अमेरिका के अन्य बड़े शहरों में भी जश्न मनाया जाएगा और रैलियां निकाली जाएंगी। कैलिफोर्निया में भी एक कार रैली निकालने की योजना है। न्यूयार्क शहर में भी हिंदू समुदाय कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। रामभक्तों में इसे लेकर खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें-राम मंदिर अधूरा, कहां गया ‘बेटी बचाओ’ का नारा; Alka Lamba ने निकाली भड़ास, BJP की लगाई क्लास
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
39 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines