---विज्ञापन---

राम मंदिर अधूरा, कहां गया ‘बेटी बचाओ’ का नारा; Alka Lamba ने निकाली भड़ास, BJP की लगाई क्लास

Alka Lamba Jaipur Press Conference: राजस्थान के जयपुर में अलका लांबा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें उन्होंने भाजपा पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

---विज्ञापन---

AICC Woman Congress Chief Alka Lamba Press Conference (केजे श्रीवत्सन, जयपुर): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। इसे लेकर जयपुर कांग्रेस ऑफिस में AICC महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें अलका लांबा ने कांग्रेस की ओर से भड़ास निकाली और भाजपा की जमकर क्लास लगाई। अलका लांबा ने सबसे पहले राम मंदिर को लेकर बात की और कहा कि अधूरा राम मंदिर बनाकर भाजपा लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश कर ही है।

राम मंदिर को भाजपा का राजनीतिक एजेंडा बताया

अलका लांबा ने कहा कि गुरु शंकराचार्य ने राम मंदिर कार्यक्रम का विरोध किया तो भाजपा वालों ने उन्हें अधर्मी कहा। राष्ट्रपति को नहीं बुलाया। गुरु शंकराचार्य अपमानित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बुलावा VHP-RSS क्यों दे रही है? कांग्रेस के कुछ नेताओं की निजी आस्था है कि वे राम मंदिर समारोह में भाग लेंगे या नहीं, लेकिन पार्टी गुरु शंकराचार्य के साथ है। चुनावी लाभ के लिये भाजपा आधे अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन करवा रही है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। कुछ भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

 

लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों को लेकर बड़ा दावा

मुख्य चुनाव आयुक्त पिछले 5 महीनों से INDIA अलायंस के नेताओं से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। अब कहां हैं CBI-ED? जब चुनाव आएगा तो यह दोनों एक्टिव हो जाएंगे, फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर देंगे। INDIA अलायंस की सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र में इसका उल्लेख किया जाएगा। अग्निपथ योजना को भी हम रदद् कर देंगे। अलका लांबा ने दावा कि इस महीने के आखिर तक कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

---विज्ञापन---

महंगाई रोकेंगे, बेटी बचाएंगे, कहां गए दोनों नारे

अलका लांबा ने कहा कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में IIT की छात्रा से भाजपा के IT सेल के कार्यकर्ताओं ने बलात्कार किया। बिलकिस बानू मामले में गुजरात में हत्यारों को रिहा कर दिया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को गलत बताया और आरोपियों को वापस जेल भेजने का निर्देश दिया। कहां गया भाजपा का बेटी बचाओ का नारा। एक करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ बेरोजगार हो गए, जबकि 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा था। जरूरी चीजों पर GST लगाया जा रहा है। पेट्रोल डीजल महंगे हो रहे हैं, जबकि भाजपा कहता थी कि महंगाई से राहत दिलाएंगे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

न्याय का हक़ मिल जाने तक यात्रा जारी रहेगी

अलका लांबा ने कहा कि 98918-02024 पर मिस कॉल देकर लोग कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 7 सितंबर 2022 को पहली यात्रा के बाद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं, जो पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से होते हुए गुजरात से महाराष्ट्र तक 6700 किलोमीटर का सफर तय करेगी, 15 राज्यों में जाएगी। यात्रा से न्याय शब्द जोड़ा गया है, क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की लड़ाई है। 10 साल से अन्याय का काल चल रहा है, लेकिन अब जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यह लड़ाई जारी रहेगी, लेकिन कांग्रेस की यात्रा को मणिपुर से शुरू करने की अनुमति नहीं देकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या हैं। राहुल गांधी वहां पहली बार नहीं जा रहे हैं। अब तो यात्रा मणिपुर से ही शुरू होगी। दम हो तो भाजपा रोककर दिखाए।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: भाजपा ने फाइनल किए कैंडिडेट्स! टिकट देने के होंगे 3 पैमाने, जानें क्या है रणनीति?

---विज्ञापन---

राजस्थान में चुनाव नहीं हारे, बस भूमिका बदली

अलका लांबा ने दावा कि कांग्रेस राजस्थान में चुनाव नहीं हारी, बल्कि पार्टी की सिर्फ भूमिका बदली है। कनहैय्या लाल का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई। केस NIA के हाथ में है। भाजपा अब राजस्थान चुनाव जीत गई तो उसको मारने वालों को फांसी पर चढ़ाए। राजस्थान में सरकार बनने के बाद प्रत्याशी को मंत्री बनाकर विधानासभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा हारी, हम जीते। MSP कानून अब तक नहींबना। एक घंटे में एक किसान आत्महत्या कर रहा है। यह सभी हालात तभी ठीक होंगे, जब INDIA अलायंस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: Indian Army से कम होंगे एक लाख लोग, पढ़ें आर्मी चीफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 11, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola