Ram Mandir Inauguration Acharya Pramod Krishnam on Bharat Jodo Nyay Yatra: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। हालांकि, इसके मुहूर्त को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मंदिर का उद्घाटन जल्दबाजी और गलत मुहूर्त में हो रहा है। कांग्रेस ने भी इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। हालांकि, इस पर उसे अब अपनी ही पार्टी के नेता की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की टाइमिंग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
‘पंचक में कोई शुभ काम शुरू नहीं किया जाता’
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पार्टी के जो नेता राम मंदिर के ‘मुहूर्त’ पर सवाल उठा रहे थे उन्हें कम से कम यह तो पता होना चाहिए था कि ‘शास्त्रों’ के अनुसार, ‘पंचक’ शुरू हो गया है और यह 18 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पंचक के इन पांच दिनों में कोई भी शुभ काम शुरू नहीं किया जाता है, लेकिन इसी दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की जा रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह इस यात्रा और राहुल गांधी को अपना आशीर्वाद दें।
पवन खेड़ा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ज्योतिर्मठ के प्रमुख शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल न होने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मूर्तियों की स्थापना धार्मिक प्रक्रियाओं के अनुसार नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा कि सभी चार मठों के शंकराचार्यों ने कहा कि अधूरे मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह नहीं किया जा सकता है।
‘क्या मंदिर में कोई निमंत्रण पाने के बाद जाता है?’
पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता उद्घाटन के बाद राम मंदिर का दौरा करेंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई मंदिर में निमंत्रण पाने के बाद जाता है। यह तय क्या कोई राजनीतिक दल करेगा कि मंदिर में कौन और किस तारीख को जाएगा। इस समारोह में केवल राजनीति हो रही है। खेड़ा ने दावा किया कि शंकराचार्य राम मंदिर का उद्घाटन रामनवमी पर चाहते थे।
15 जनवरी को कांग्रेस की यूपी ईकाई करेगी राम मंदिर का दौरा
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यूपी ईकाई 15 जनवरी को राम मंदिर का दौरा करेगी। किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उद्घाटन समारोह का बड़े पैमाने पर राजनीतिकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने 22 जनवरी को जाने से इनकार किया है, लेकिन हम किसी भी समय अयोध्या जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
यह भी पढ़ें:
Ram Mandir Inauguration समारोह में कांग्रेस को जाना चाहिए, पार्टी नेता ने हाईकमान को दिया मैसेज
Ram Mandir: रामलला के दर्शन करने जाना है अयोध्या तो ये तरीका रहेगा बेस्ट, समय और पैसा दोनों बचेंगे
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
25 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines