रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, 3 दिन फ्री बस यात्रा, लिस्ट में शामिल हैं ये राज्य

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर राज्य सरकारों का बहनों को तोहफा। इस दिन महिलाएं कर सकेंगी बसों में फ्री ट्रैवल। सिर्फ इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में महिला के साथ आया सहयात्री भी बिना टिकट सफर कर सकेगा। जानिए किन राज्यों में लागू हैं ये खास नियम।

SOURCE- NEWS 24

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए राज्य की सरकारों ने महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने का ऐलान किया है। ये रोडवेज की बसें होंगी जिसमें महिला और बालिका मुफ्त यात्रा कर सकती है। मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में भी फ्री बस सुविधा दी जा रही है। मध्य प्रदेश में बहनों को बस में फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा। वहीं, योगी सरकार ने भी तीन दिन के लिए राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार महिलाओं को तीन दिन फ्री में बस से सफर करने का अवसर दिया है और इसके साथ-साथ उनके साथ आने वाली सह यात्री भी मुफ्त में यात्रा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ये सेवा यूपी से दूसरे राज्य में जाने वाले महिलाओं को भी मिलेगी। ये सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है और 10 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को फ्री बस सेवा दी जा रही है। ये सेवा इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में मिलेंगी। इस बारे में इंदौर के मेयर ने जानकारी दी थी। हालांकि, भोपाल में बसों की संख्या कम होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आ सकती है मगर भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड भी बहनों को मुफ्त में यात्रा करवा सकता है।

विज्ञापन

राजस्थान

यहां भी राज्य की सीमाओं के अंदर 2 दिनों तक सभी महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का मौका मिल रहा है। ये रोडवेज की बसें हैं, जो बिना टिकट यात्रा करवाएंगी।

विज्ञापन

उत्तराखंड

धामी सरकार ने 9 अगस्त को राखी के मौके पर सभी महिलाओं को फ्री बस सेवा देने की घोषणा की है। ये भी राज्य की सीमा के अंदर मिलने वाली सुविधा है।

विज्ञापन

बिहार

यहां भी रक्षाबंधन के मौके पर बहनें मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी। सभी महिलाओं को रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा की सुविधा मिल रही है। पटना की पिंक बस में भी इसका फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में भी महिलाएं फ्री बस का लाभ उठा सकती है। हालांकि, मेट्रो की सेवाओं को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। मेट्रो अपने रोजाना के निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ