'हम आपको अपना मानते हैं, जबकि पाकिस्तान विदेशी', राजनाथ सिंह ने पीओके के लोगों को दिया बड़ा ऑफर

Rajnath Singh Statement POK : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पीओके के लोगों को बड़ा ऑफर दिया।

Defense Minister Rajnath Singh Targets Congress

राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में चुनावी सभा को किया संबोधित।

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई। हर पार्टियां चुनाव में जीत का दावा कर रही हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रामबन जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके के लोगों को भारत में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम आपको अपना मानते हैं, जबकि पाकिस्तान में आपके साथ विदेशी जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने चुनावी रैली में लोगों से जम्मू-कश्मीर में और अधिक विकास लाने के लिए बीजेपी को सपोर्ट करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि यह प्रगति इतनी स्पष्ट होगी कि पीओके के लोग भारत में शामिल होना पसंद करेंगे।

विज्ञापन

इतना विकास होगा कि पीओके लोग भारत चले आएंगे : रक्षा मंत्री

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करें, ताकि राज्य में बड़े पैमाने पर विकास हो सकें। इतना विकास होगा कि पीओके के लोग इसे देखकर कहेंगे कि वे पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते और भारत चले आएंगे। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल द्वारा हाल ही में दायर हलफनामे का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि पीओके विदेशी क्षेत्र है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस-एनसी पर बोला हमला

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि वे पीओके की जनता से कहना चाहते हैं कि पाकिस्तान उनको विदेशी मानता है, लेकिन भारत के लोग उनको अपना मानते हैं, इसलिए आइए और भारत से जुड़िए। उन्होंने अनुच्छेद 370 को बहाल करने के चुनावी वादे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक भाजपा है, यह असंभव है।

विज्ञापन

जानें जम्मू कश्मीर में कब डाले जाएंगे वोट?

राजनाथ सिंह ने गठबंधन पर अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर भय फैलाने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ