भूकंप के झटकों से कांपा कोलकाता, स्पीच दे रहे केंद्रीय राज्य मंत्री भी हिले, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Kolkata: कोलकाता में भूकंप आया है, जिसका केंद्र बांग्लादेश में मिला है। हालांकि भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत फैली हुई है। लोग सड़कों पर खड़े हैं और उन्होंने भूकंप के दौरान महसूस हुए कंपन के बारे में भी बताया।

Earthquake in Kolkata

भूकंप आने के ऑफिस से निकलकर सड़क पर खड़े लोग।

Earthquake Tremors: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जोरदार भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि लोग दहशत के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। वहीं जब भूकंप आया, तब कोलकाता में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।

विज्ञापन

बांग्लादेश में भूकंप का केंद्र मिला

यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में था और धरती के नीचे करीब 35 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत फैली हुई है। कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में भूकंप के झटके लगे से इमारतें हिलती देखकर लोग सड़कों पर निकल आए और काफी देर तक सड़क पर ही रहे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने आपबीती सुनाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने अपनी जिंदगी में आज तक इतने जोरदार भूकंप के झटके महसूस नहीं किए। भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस हुए। पंखे हिलने लगे थे और अलमारियों पर रखा सामान नीचे गिरने लगा। दीवार पर टंगी तस्वीर भी नीचे गिरकर टूट गई। भूकंप आते ही ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई थी। लोग भागते हुए सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकले। इस दौरान कई लोग गिर भी गए थे, जिन्हें मामूली चोटें लगीं, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

सिक्किमें में भी भूकंप आया था

बता दें कि कोलकाता में आज 27 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर भूकंप आया था, जिसका केंद्र बांग्लादेश बॉर्डर के पास करीब 3 किलोमीटर अंदर था। इससे पहले आज सुबह सिक्किम में भी 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई थी। इतनी तीव्रता वाले भूकंप से टाशीडिंग के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और गेरेथांग जूनियर हाईस्कूल की सीलिंग गिर गई थी और दीवार में दरारें आ गई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ