इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या है चुनाव आयोग की राय, खुलकर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 

Chief Election Commissioner on electoral bonds: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता रहे, लोग ज्यादा से ज्यादा उसमें हिस्सा लें यही हमारा प्रयास रहता है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

lok sabha election 2024 registered unrecognized parties cec Rajiv Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। (File Photo)

Chief Election Commissioner on electoral bonds: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को इलेक्टोरल बॉन्ड पर खुलकर बात की। हाल ही में इस मसले पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्होंने कहा कि कोर्ट में इस केस में चुनाव आयोग भी पक्षकार था। उन्होंने कहा कि हमने अदालत को बताया कि हम केवल चुनावों में पारदर्शिता, सूचना और लोगों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने पर फोकस रहते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश है हम उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

ओडिशा में होने हैं विधानसभा चुनाव

आगे मीडिया में दिए बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 और ओडिशा विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा आगामी इन चुनावों की देशभर में पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने ओडिशा के वोटरों से चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। जानकारी के अनुसार अनुमान है कि अप्रैल और मई के महीने में देशभर में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है।

कई चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

चुनावों में आयोग को ईवीएम मशीन, सिक्योरिटी और अन्य व्यवस्थाएं करनी होती हैं। हर राज्य में लोकसभा सीट, प्रत्याशियों और मतदाताओं के हिसाब से तैयारी की जाती है। बता दें देशभर में कई चरण में लोकसभा के लिए मतदान होंगे। इससे पहले साल 2019 की बात करें तो कुल 7 चरण में मतदान हुए थे। जल्द ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करेगा।

लोकसभा चुनाव में कितना आया था खर्च

जानकारी के अनुसार अभी तक आजाद भारत में कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। पहली बार साल 1951-52 में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, जिस पर करीब 10.5 करोड़ रुपये खर्च आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का खर्च हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ