Himachal Pradesh and Uttarakhand Heavy Rain : देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में मानसून एक्टिव मोड में है। बारिश जानलेवा बनती जा रही है, जिससे कहीं बाढ़ और जलभराव है तो कहीं लैंडस्लाइड। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ियां दरक रही हैं और बड़े-बड़े पत्थर नदियों में समा जा रहे हैं। बादल फटने और भूस्खलन से कई रास्ते बंद हैं, जिसमें कई तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। आइए 10 पॉइंट और वीडियो में समझें सबकुछ।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। इन दो राज्यों में बादल फटा, जिसमें सैकड़ों लोग फंस गए। बारिश ने अबतक 14 लोगों की जिंदगी निगल ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें उत्तराखंड में 12, हिमाचल प्रदेश में दो, दिल्ली में पांच, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो, हरियाणा के गुरुग्राम में तीन, राजस्थान के जयपुर में तीन और बिहार में पांच लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Watch Video: हिमाचल में लैंडस्लाइड एरिया में फंसे लोगों को निकालने में लगी वायुसेना, अब तक 1000 लोगों को निकाला
यह भी पढ़ें : बारिश से कुल्लू-मंडी हाईवे को नुकसान, फ्लैश फ्लड-लैंडस्लाइड की चेतावनी फिर से जारी
जानें बारिश ने पहाड़ों इलाकों में किस तरह बरपाया कहर?
1. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में गुरुवार सुबह बादल फटा, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग लापता बताए गए।
2. एनडीआरएफ, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होमगार्ड की टीमों ने शिमला में बचाव कार्य शुरू कर दिया।
यह भी पढे़ं : बारिश से ढहा कॉलेज; वीडियो और फोटो में देखें उत्तराखंड की तबाही
3. लापता लोगों को ढूंढने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्थिति का जायजा लेने के लिए एक बैठक की।
4. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश की सरकार को हर सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया। भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से बादल फटने से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत के लिए काम करने को कहा।
यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा कैंपस में भरा पानी तो नगर निगम दफ्तर की छत्त लगी टपकने, सामने आए वीडियो
5. उत्तराखंड में रातभर हुई भारी बारिश से 12 लोगों की जान चली गई, जबकि कई मकान ढह गए। बाढ़ आने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
6. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कि केदारनाथ के ट्रेक मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों को इमरजेंसी हेलीपैड से निकाला जा रहा है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से केदारनाथ की यात्रा स्थगित करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : बारिश में डूबी दिल्ली, संसद कैंपस में भी घुसा पानी, फ्लाइट्स के बदले रूट, देखें Video
7. उत्तराखंड में बादल फटने से केदारनाथ मार्ग के साथ भीमबली नदी में भूस्खलन हुआ। सुरक्षा कारणों की वजह से इस क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
8. हरिद्वार में सड़कें जलमग्न हो गईं। हरिद्वार, नया हरिद्वार, कनखल, भूपतवाला और ज्वालापुर में भी बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। केदारनाथ मार्ग पर रामबाड़ा के पास मंदाकिनी के सैलाब में दो पुल बह गए।
यह भी पढे़ं : केदारनाथ और टिहरी में फटा बादल, देहरादून में स्कूल-कॉलेज बंद, 2 की मौत, कई तीर्थयात्री फंसे
9. IMD ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया।
10. आईएमडी के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल नए रजिस्ट्रेशन रोक दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines