लोकसभा चुनाव 2029 के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस और TVK में जंग छिड़ गई है. क्योंकि नई पार्टी ने पहली बार सरकार बनाते ही 4 महीने के अंदर प्रधानमंत्री पद पाने के ख्वाब देखने शुरू कर दिए हैं. TVK नेता पार्टी प्रमुख और तमिलनाडु CM विजय को अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हैं. वहीं TVK नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विजय को प्रचारित नहीं किया गया तो वे अपने हाथ खींच लेंगे और तमिलनाडु सरकार को गिरा देंगे.
थलापति विजय को TVK कैसे प्रचारित किया जा रहा?
लोकसभा चुनाव 2029 में ढाई साल बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस ने चुनावी बिसात अभी से बिछानी शुरू कर दी है. पार्टी के अंदर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर मंथन चल रहा है. कांग्रेस ने तमिलनाडु CM थलापति विजय को विपक्ष की ओर से PM पद का चेहरा बताने पर नाराजगी जताई. तमिलनाडु सरकार में मंत्री आधव अर्जुन, डी. सरथकुमार समेत TVK नेताओं ने यह नैरेटिव बनाना शुरू कर दिया है कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव में देश का नेतृत्व साउथ इंडियन फेस को करना चाहिए. बाकायदा पोस्टर और वीडियो जारी करके थलापति विजय को बतौर प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार प्रचारित किया जाने लगा है.
कांग्रेस के दोनों मंत्रियों की इस्तीफा देने की चेतावनी
बता दें कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रचारित करने को लेकर नाराजगी जताई है. प्रचार को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का अपमान बताया है. तमिलनाडु के टूरिज्म मिनिस्टर और कांग्रेस नेता एस राजेश कुमार ने कहा है कि साल 2029 के चुनाव में राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के एकमात्र सर्वमान्य उम्मीदवार हैं. इनके अलावा कांग्रेस नेता किसी और को उम्मीदवार स्वीकार नहीं करेंगे. अगर TVK राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करेगी तो विजय सरकार में शामिल कांग्रेस के दोनों मंत्री मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे. TVK के प्रचार से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की साख को नुकसान पहुंच सकता है.
कांग्रेस के PM पद उम्मीदवार राहुल गांधी ही होंगे
तमिलनाडु में चुनाव जीतने के बाद ही TVK नेता विजय को ‘दक्षिण भारत के चेहरे’ के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं. अबतक TVK के विधायक और मंत्री विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की तारीफ करते थे. लेकिन अब उन्होंने विधानसभा के बाहर भी विजय के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस साफ कर चुकी है कि 2029 में प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष का चेहरा सिर्फ राहुल गांधी ही होंगे. तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानिकम टैगोर और सांसद कार्ति चिदंबरम का कहते हैं कि TVK के नेता ‘फैन क्लब माइंडसेट’ से बाहर ही नहीं आ पाए हैं, जबकि उन्हें अब राष्ट्रीय राजनीति की बारीकियों को समझना चाहिए.
BJP-RSS करती है छुआछूत, दशकों से दलितों के साथ हो रहा भेदभाव : राहुल गांधी
तमिलनाडु में सरकार बनाए रखने के लिए TVK को कांग्रेस के विधायकों का समर्थन चाहिए. क्योंकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है, इसलिए वह क्षेत्रीय सहयोगियों को केंद्रीय नेतृत्व पर हावी नहीं होने देना देगा. TVK बेशक तमिलनाडु में सत्ता में है, लेकिन केंद्र की राजनीति में विजय का नाम बतौर प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार आगे बढ़ाने से राहुल गांधी पर सवाल खड़े होंगे.
संबंधित खबरें
23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
17 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
57 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines