Rahul Gandhi Skiing: गुलमर्ग में स्कीइंग करते दिखे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो वायरल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में स्कीइंग करते देखे गए। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की स्कीइंग वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने ट्रेनर्स की देखरेख में स्कीइंग (Rahul Gandhi Skiing) का लुत्फ उठाया।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। उधर, गुलमर्ग में मौजूद पर्यटकों को जब राहुल गांधी के आने की जानकारी हुी तो उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ सेल्फी क्लिक कराई। कहा जा रहा है कि सेल्फी क्लिक कराने वालों के कारण राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए – त्रिपुरा में वोटिंग के बीच पूर्व CM का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा लोगों को मतदान से रोक रही है
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने कहा कि गांधी निजी दौरे पर हैं और घाटी में एक निजी समारोह में शामिल होने की संभावना है। बता दें कि पिछले महीने, राहुल गांधी ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,970 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: