---विज्ञापन---

Tripura Assembly Elections: त्रिपुरा में वोटिंग के बीच पूर्व CM का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा लोगों को मतदान से रोक रही है

Tripura Assembly Elections: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा आरोप लगाया है। CPIM नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कहा कि कहीं-कहीं भाजपा की ओर से असामाजिक तत्व मतदान के बीच परेशानी खड़ी कर रहे हैं और लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं, लेकिन जनता […]

Tripura Assembly Elections: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा आरोप लगाया है। CPIM नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कहा कि कहीं-कहीं भाजपा की ओर से असामाजिक तत्व मतदान के बीच परेशानी खड़ी कर रहे हैं और लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं, लेकिन जनता वोट डालने की पूरी कोशिश कर रही है।

माणिक सरकार ने कहा कि कुछ जगहों पर जहां मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति नहीं है, वे सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया तो वे दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे। यह एक सकारात्मक संकेत और एक दृढ़ प्रयास है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – भाजपा विधायक वासुदेव का तंज- कांग्रेस का अंदरूनी संघर्ष पाताल लोक लेकर जाएगा

---विज्ञापन---

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोगों को जो जानकारी मिलती है उसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी जाती है। वह बेहद सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है, इसकी और जांच करने की जरूरत है।

भाजपा को मिल सकती है कड़ी टक्कर

बता दें कि त्रिपुरा के 60 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और आज शाम 4 बजे तक चलेगा। त्रिपुरा चुनाव (Tripura Assembly Elections) में सत्ता पक्ष भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकती है। भाजपा का मुकाबला कांग्रेस-सीपीएम गठबंधन समेत तृणमूल कांग्रेस और टिपरा मोथा से है। 60 विधानसभा सीटों पर आज 259 उम्मीदवारों की किस्मत पर मुहर लगेगी।

---विज्ञापन---

भाजपा ने 55 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि शेष पांच सीटों को अपने गठबंधन इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के लिए छोड़ा है। वाम-कांग्रेस गठबंधन सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 28.14 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 14 लाख 15 हजार 233 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 13 लाख 99 हजार 289 महिला मतदाता हैं। वहीं थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 62 है। 60 सीटों पर चुनाव के लिए 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – पार्टी संविधान में संशोधन करेगी कांग्रेस, 24 फरवरी से पहले हो सकता है पेश, जानें क्या होंगे बदलाव?

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 97 महिला-प्रबंधित पुलिस स्टेशन हैं। इसमें 18-19 आयु वर्ग के 94,815 मतदाता और 22-29 आयु वर्ग के 6,21,505 मतदाता हैं। मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या 40-59 आयु वर्ग में 9,81,089 है।

---विज्ञापन---

त्रिपुरा इस साल चुनाव में जाने वाला पहला राज्य है, जबकि नागालैंड और मेघालय विधानसभाओं के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए इस साल पांच और राज्यों में चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 16, 2023 01:21 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola