'भाई-भतीजावाद नहीं नवाचार से कर रहीं अच्छा प्रदर्शन', कोलंबिया में राहुल गांधी ने की भारतीय कंपनियों की तारीफ

कोलंबिया दौरे पर चल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयान के चलते बीजेपी के निशाने पर आए थे। इसको लेकर राहुल गांधी पर देशद्रोह तक के आरोप भी लगाए गए। अब राहुल गांधी ने भारतीय कंपनियों की तारीफ की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

राहुल गांधी ने की भारतीय कंपनियों की तारीफ

राहुल गांधी ने की भारतीय कंपनियों की तारीफ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद इन दिनों कोलंबिया देश की यात्रा पर हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने कोलंबिया के सीनेट अध्यक्ष लिडियोस गार्सिया से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा भी रहे। सैम पित्रोदा ने इस मुलाकात की जानकारी एक्स पर दी।
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ भारतीय कंपनियों की जमकर तारीफ की जो कोलंबिया में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कोलंबिया में राहुल गांधी ने भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांड बजाज, हीरो और टीवीएस के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ये कंपनियां भाई-भतीजावाद के बजाय नवाचार के माध्यम से कोलंबिया में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन

‘देखकर गर्व महसूस हो रहा’

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख गर्व महसूस हो रहा है। इससे पता चलता है कि भारतीय कंपनियां भाई-भतीजावाद से नहीं, बल्कि नवाचार से जीत सकती हैं। बहुत बढ़िया काम।

विज्ञापन

सैम पित्रोदा से की मुलाकात

सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी ने कोलंबियाई सीनेट के अध्यक्ष लिडियोस गार्सिया से मुलाकात की। पेरू के साथ संसदीय मैत्री समूह की शुरुआत से हमारे देशों के बीच गहरे राजनीतिक, कूटनीतिक और वाणिज्यिक संबंध बनेंगे। कहा कि राहुल गांधी के साथ लीमा, पेरू पहुंचा और संगीत, नृत्य एवं संस्कृति से परिपूर्ण हार्दिक पारंपरिक स्वागत किया गया। यह वास्तव में मित्रता का एक मार्मिक संकेत है।

विज्ञापन

बयान पर बीजेपी ने किया विरोध

कोलंबिया ने राहुल गांधी ने एक विश्वविद्यालय में भारत के शासन में “संरचनात्मक खामियों” को उजागर किया और तर्क दिया था कि देश की विविध परंपराओं को फलने-फूलने दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत के पास इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमताएं हैं, इसलिए मैं देश को लेकर बहुत आशावादी हूं। लेकिन साथ ही, भारत के ढांचे में कुछ खामियां भी हैं जिन्हें ठीक करना होगा। सबसे बड़ी चुनौती भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला है। इस पर भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें भारत विरोधी और राष्ट्र का अपमान करार दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ