हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'केरल में LDF-BJP की सीक्रेट डील…', राहुल गांधी ने पिनाराई विजयन को PM मोदी का 'रिमोट कंट्रोल' बताया

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल की वामपंथी सरकार अब कम्युनिस्ट विचारधारा छोड़ चुकी है और पूरी तरह से ‘कॉर्पोरेट फंडेड’ सरकार बन गई है जिसे केंद्र की बीजेपी सरकार कंट्रोल कर रही है.

विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के पतनमतिट्टा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की एलडीएफ (LDF) सरकार और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर कड़ा प्रहार किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल की वामपंथी सरकार अब कम्युनिस्ट विचारधारा छोड़ चुकी है और पूरी तरह से ‘कॉर्पोरेट फंडेड’ सरकार बन गई है जिसे केंद्र की बीजेपी सरकार कंट्रोल कर रही है.

‘BJP और LDF के बीच गुप्त समझौता’

राहुल गांधी ने दावा किया कि केरल का चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) और ‘एलडीएफ-बीजेपी के गठबंधन’ के बीच है. उन्होंने अपने दावे के पीछे तर्क देते हुए कहा, ‘बीजेपी उन लोगों पर हमला करती है जो उनके खिलाफ लड़ते हैं. मुझ पर 36 मामले दर्ज हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पर बीजेपी का कोई हमला नहीं होता. इसका सीधा मतलब है कि पिनाराई विजयन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंट्रोल करते हैं.’

यह भी पढ़ें : ‘सत्ता में आए तो खोलेंगे करप्शन की फाइलें…’, LDF और UDF पर केरल में बरसे पीएम मोदी

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने आगे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजयन अपने भ्रष्टाचार के कारण केंद्र के दबाव में हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया जानती है कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता कर चुके हैं और ठीक उसी तरह मोदी आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं.’

सबरीमाला सोना चोरी मामले पर घेर

प्रधानमंत्री मोदी की रविवार की पलक्कड़ रैली का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने अपने भाषण में सबरीमाला मंदिर के स्वर्ण चोरी मामले पर चुप्पी साधे रखी. राहुल ने आरोप लगाया, ‘एलडीएफ नेताओं ने भगवान अयप्पा के मंदिर का सोना निकाल लिया और उसकी जगह पीतल रख दिया, लेकिन पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोले. यह साबित करता है कि केरल में बीजेपी और सीपीआई (एम) के बीच सांठगांठ है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु चुनाव में इस गांव ने बनाया NOTA को वोट देने का मन, मतदान से पहले मांगा समस्या का हल

UDF के वादों पर जोर

राहुल गांधी ने यूडीएफ के प्रमुख चुनावी वादों को जनता के सामने रखा. इनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता शामिल है. राहुल गांधी पतनमतिट्टा के बाद पुथुपल्ली में रोड शो और मध्य केरल की पांच अहम सीटों पर जनसभाएं करेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव में उतरे ये 10 उम्मीदवार करोड़पति

केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी. 1982 के बाद पहली बार 2021 में एलडीएफ ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आकर केरल का ट्रेंड बदला था, जिसे इस बार यूडीएफ चुनौती दे रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola