Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव में उतरे ये 10 उम्मीदवार करोड़पति

Kerala Assembly Elections Richest candidate: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कई करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं. नामांकन के दौरान दाखिल किए हलफनामे से करोड़पति उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. जानें, कौन हैं केरल चुनाव में उतरे 10 करोड़पति उम्मीदवार?

KERALA crorepati contest
1 / 11

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में तिरुवनंतपुरम के नेमोम सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर का नाम अमीरों में सबसे ऊपर हैं. नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति करीब 93.88 करोड़ बताई गई है. करोड़पति उम्मीदवारों की इस सूची में राजीव चंद्रशेखर के अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी, रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन के अलावा CPM नेता आर बिंदु 2.14 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

विज्ञापन

राजीव चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर2 / 11

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तिरुवनंतपुरम के नेमोम सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजीव चंद्रशेखर सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. चुनावी हल्फनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 93.88 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

पीके कुन्हालीकुट्टी

पीके कुन्हालीकुट्टी3 / 11

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के टिकट पर पीके कुन्हालीकुट्टी भी केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में हैं और करोड़पति उम्मीदवारों में की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 3.04 करोड़ रुपये है.

रमेश चेन्निथला

रमेश चेन्निथला 4 / 11

रमेश चेन्निथला कांग्रेस के टिकट पर केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में हैं, जो करोड़पति उम्मीदवार हैं. उनकी कुल संपत्ति चुनावी हल्फनामे के मुताबिक 2.65 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

आर बिंदु

आर बिंदु 5 / 11

वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर आर बिंदु केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में हैं और करोड़पति महिला उम्मीदवारों में से एक हैं. उनकी कुल संपत्ति 2.14 करोड़ रुपये है.

जोस के मणि

जोस के मणि6 / 11

वहीं जोस के मणि कांग्रेस (एम) के टिकट पर केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में हैं और करोड़पति उम्मीदवार हैं. चुनावी हल्फनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 2.09 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

केएन बालगोपाल

केएन बालगोपाल7 / 11

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट से केएन बालगोपाल केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में उतरे हैं, जो करोड़पति उम्मीदवार हैं. उनकी कुल संपत्ति चुनावी हल्फनामे के मुताबिक 1.94 करोड़ रुपये है.

शोभा सुरेंद्रन

शोभा सुरेंद्रन8 / 11

वहीं शोभा सुरेंद्रन भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में उतरीं हैं और करोड़पति महिला उम्मीदवारों में से एक हैं. चुनावी हल्फनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1.94 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

रोशी ऑगस्टीन

रोशी ऑगस्टीन 9 / 11

वहीं कांग्रेस (एम) के टिकट पर रोशी ऑगस्टीन केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में हैं, जो करोड़पति उम्मीदवार हैं. चुनावी हल्फनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1.84 करोड़ रुपये है.

वीडी सतीशन

वीडी सतीशन10 / 11

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 1.01 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वीडी सतीशन करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

पिनराई विजयन

पिनराई विजयन11 / 11

पिनराई विजयन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार हैं, जोकि केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मैदान में उतरे हैं. चुनावी हल्फनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1.01 करोड़ रुपये हैं. वे करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन