हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्ची को पहनाया सैंडल, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह साढ़े बजे से केरल के हरिपद से आगे बढ़ी। यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं। एक वीडियो में राहुल गांधी सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे लोगों का अभिवादन करते देखे गए। कुछ अन्य वीडियो में राहुल मार्च से ब्रेक लेते हुए रास्ते में एक होटल में चाय का आनंद लेते हुए देखे गए।

एक अन्य वीडियो जो चर्चा में बना हुआ है जिसमें राहुल गांधी यात्रा के 11वें दिन एक छोटी बच्ची को सैंडल पहनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने ट्विटर पर शेयर किया। डिसूजा ने हिंदी में कैप्शन में लिखा, “सादगी और प्यार। देश को एक रखने के लिए दोनों की जरूरत है।”

अभी पढ़ें – Rajasthan News: जोधपुर में डॉक्टर ने कुत्ते को कार से बांधकर दौड़ाया, डॉग होम फाउंडेशन ने दर्ज कराई FIR

विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने की बच्ची की मदद

डिसूजा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ चलते देखा जा सकता है। इसी बीच राहुल गांधी अचानक रूक जाते हैं और एक छोटी बच्ची को सैंडल पहनाते हैं। दरअसल, बच्ची का सैंडल निकल गया था जिसे राहुल गांधी ने पहनाने में मदद की।

डिसूजा की ओर से शेयर किए गए वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल गांधी की प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा, “एक सच्चे दिल वाला आदमी”। एक अन्य यूजर ने कहा, “काफी भावुक क्षण! इतना शुद्ध!”

विज्ञापन

राहुल गांधी के साथ कई नेता रहे मौजूद

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मार्च के दौरान रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, कोडिकुन्निल सुरेश, के सी वेणुगोपाल और विपक्ष के नेता वी डी सतीसन समेत सीनियर नेताओं को मार्च के पहले चरण में राहुल गांधी के साथ चलते हुए देखा गया।

अभी पढ़ें – Kaam Ki Khabar: अब नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर, 50 से ज्यादा सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी, क्या, कैसे, कौन-सी? जानें

विज्ञापन

कुट्टनाड में किसानों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर जानकारी दी कि राहुल गांधी कुट्टनाड के किसानों से मुलाकात करेंगे। रमेश ने ट्वीट किया, “भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग 13 किलोमीटर की दूरी चलकर ओट्टाप्पना के श्री कुरुत्तु भगवती मंदिर में रुकेंगे। यहां राहुल गांधी कुट्टनाड और पड़ोसी जिले के किसानों के साथ बातचीत करेंगे।”

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होकर 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचने वाली है। यह 26 और 27 सितंबर को पलक्कड़ से गुजरेगी और 28 सितंबर को मलपुरम में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola