Ragging in Medical College: देशभर में डाॅक्टर कुछ दिनों पहले तक कोलकाता आरजी कर मेडिकल काॅलेज में डाॅक्टर रेप और हत्या के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। इस बीच मेडिकल काॅलेज में एडमिशन लेने वाले नए छात्रों को उनके सीनियर रैगिंग के नाम पर क्या-क्या करवाते हैं? यह जानकर आप भी चैंक जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल काॅलेज में नया दाखिला लेने वालों छात्रों से उनके सीनियर अश्लील किताबों की कहानियों को जोर-जोर से पढ़ने और याद करने के लिए मजबूर करते हैं।
इन कहानियों में महिलाओं के खिलाफ की गई यौन हिंसा की तारीफ की गई होती है। इनमें कई कहानियां तो उन महिला नर्सों की होती हैं जो उनके साथ काम करती हैं। सीनियर डाॅक्टर नया दाखिला लेने वाले छात्रों को मेडिकल साहित्य और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम जैसी किताबे देते हैं और उन्हें याद करने के लिए कहते हैं। ऐसे में सीनियर डाॅक्टर इन नए छात्रों को सभी उम्र की महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के तौर पर देखने के लिए मोटिवेट करते हैं। कुछ बड़े शब्दों को शाॅर्ट फाॅरमेट लिखकर उन्हें पढ़ने के लिए कहा जाता है। हालांकि ये शब्द ऐसे हैं जिन्हें यहां पर नहीं लिखा जा सकता है।
वल्गर किताबों में क्या-क्या होता है?
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नए छात्रों ने बताया कि उन्हें अश्लील किताबे जोर से पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है। इस दौरान अगर वे अटक जाते हैं तो सीनियर पहले हंसते हैं और फिर दोबारा पढ़ने को कहते हैं। इतना ही नहीं शवों के साथ भी अमानवीयता वाली बातें शामिल होती है। महिला के स्तन के विकास की तुलना फलों और सब्जियों के साथ की जाती है। इसके अलावा किताब में नर्सों को डाॅक्टरों के लिए हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पते हुए दिखाया गया है।
ये भी पढ़ेंः दुश्मन के छक्के छुड़ाने निकलेगी Hypersonic Missile! भारतीय सेना की बढ़ी ताकत
बलात्कार संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा
इस रिपोर्ट को लेकर ब्लैंक नाॅइज की संस्थापक जसमीन पथेजा ने टाइम्स को बताया कि इन सब चीजों के कारण ही बलात्कार संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं एक वरिष्ठ महिला डाॅक्टर ने कहा कि ऑपरेशन टेबल पर बेहोश पड़े मरीजों के शरीर के बारे में मजाक करना सबसे घटिया काम है, जोकि मैंने पुरुष एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और सर्जनों को करते देखा है। इस तरह की ग्रूमिंग से ऐसे डॉक्टर बनते हैं जो ऐसी चीज़ें करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Manipur Violence Latest News: CM के दामाद के घर में लगाई आग, कर्फ्यू, इंटरनेट बंद, जानें अब कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines