Manipur Violence Latest News: CM के दामाद के घर में लगाई आग, कर्फ्यू, इंटरनेट बंद, जानें अब कैसे हैं हालात?

Manipur Violence: मणिपुर के कई जिलों में शनिवार को हिंसा हुई। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह पर आगजनी की। इंफाल में मंत्रियों और विधायकों के घरों पर हमला किया। पढ़िए अब कैसे हैं मणिपुर के हालात।

मणिपुर में हिंसा

मणिपुर में हिंसा

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। मैतई समुदाय का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसमें कई मंत्रियों-विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की गई। कई जगह पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की। लोगों की मांग है कि वह सीएम के घर तक मार्च निकालेंगे। हालांकि सुरक्षा बलों ने भीड़ को खदेड़ दिया, उन्होंने सीएम एन बीरेन सिंह के खाली पैतृक घर को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालात को देखते हुए 7 जिलों में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया, तो कई जगह पर इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन

एक बार फिर कर्फ्यू के हालात

हिंसा प्रभावित मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी। आपको बता दें कि भीड़ ने CM के दामाद के घर पर भी हमला किया। ये हिंसा घाटी के जिलों में 6 लोगों की हत्या के बाद भड़की। जिन इलाकों में इंटरनेट बंद रहेगा उसमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों के नाम शामिल हैं। इस दौरान भीड़ के कई विधायकों के घरों पर हमले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफाल वेस्ट के पुलिस अधीक्षक मेघचंद्रा ने कहा कि हिंसा को देखते हुए मणिपुर में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद का फैसला लिया गया। जो भी संवेदनशील इलाके हैं वहां पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने अब तक 3 मंत्री, 6 विधायकों के घरों पर हमला किया, जिसमें से 23 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Manipur: Women from Lamlai village and Chalou village staged a sit-in protest in Imphal East against the violence and tension in the state after the kidnapping of 6 individuals and the bodies of 3 were found (not clear yet if they belong to the abductees) pic.twitter.com/KO3Z8cx4XX

विज्ञापन

— ANI (@ANI) November 16, 2024

क्यों भड़की हिंसा?

सोमवार से दो महिलाओं और एक बच्चे लापता थे। इनके सभी के शव शनिवार को जिरीबाम के बारक नदी मिले। इसके अलावा क महिला और दो बच्चे के शव शुक्रवार की रात को मिले बरामद किए गए थे। इन सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इन हत्याओं के बाद ही मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई।

विज्ञापन

पिछले साल से जारी है हिंसा

मणिपुर में पिछले साल 3 मई से ये हिंसा जारी है। इस दौरान मैतेई और कुकी समूहों के बीच जातीय संघर्ष हुआ। जिसमें करीब 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ