अबॉर्शन के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत, नदी में फेंकना था शव; लेकिन प्रेमी ने अचानक क्यों कर दी 2 बच्चों की हत्या?

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका का अबॉर्शन करवाने गया था। वहां उसकी मौत गई। जिसके बाद प्रेमी शव फेंकने नदी पर गया था। लेकिन बच्चों ने यहां एक छोटी सी गलती कर दी, जिससे शख्स उन पर गुस्सा हो गया।

Maharashtra Crime News

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के पुणे में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय शख्स अपनी प्रेमिका का अबॉर्शन करवाने गया था। लेकिन महिला की मौत हो गई। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के इरादे से नदी पर गया था। वहां महिला के दो और बच्चे भी साथ थे। उसने जैसे ही महिला का शव फेंका, दोनों बच्चे रोने लगे। आरोपी इस बात से इतने गुस्से में आ गया कि दोनों बच्चों को भी जिंदा नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन

महिला की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा भेद खुल गया। आरोपी और उसके सहयोगी को अरेस्ट कर लिया गया है। चिंचवाड़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि महिला समरीन निसार की उम्र 25 साल थी। जो आरोपी से प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन वह बच्चा नहीं चाहता था। इसलिए महिला का अबॉर्शन करवाने मुंबई के पास ठाणे गया था।

विज्ञापन

पति से अलग हो चुकी थी महिला

आरोपी का नाम गजेंद्र दगड़खैरे है, जो 9 जुलाई को अन्य सहयोगी 41 वर्षीय रविकांत गायकवाड़ के साथ था। उसने इंद्रायणी नदी में प्रेमिका की बॉडी फेंकी थी। नदी में फेंकते ही महिला का दो और 5 साल का बेटा भी रोने लगा। आरोपी ने सोचा कि कहीं उसका भेद न खुल जाए, इसलिए इजान निसार नेवरकर और इशांत निसार नेवरकर को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की जांच शुरू की तो पता लगा कि वह अपने पति नहीं, बल्कि प्रेमी के साथ रहती थी। पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसे खोज लिया। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसका भेद खुल गया।

विज्ञापन

गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि जब युवती से उसकी मुलाकात हुई थी, तब पति से अनबन चल रही थी। जिसके बाद वह महिला और दो बच्चों के साथ किराए पर रहने लगा। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला को गर्भपात के लिए लेकर एक अस्पताल गया था। यहां महिला की जान नहीं बच सकी। वह महिला के शव को ठिकाने लगाने के बाद भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ