Priyanka Gandhi की प्रचंड बहुमत के साथ राजनीति में एंट्री, वायनाड में जीत कांग्रेस के लिए कितनी अहम?

Priyanka Gandhi Wayanad Lok Sabha Byelection 2024: प्रियंका गांधी वायनाड में लोकसभा उपचुनाव बहुमत के साथ जीत रही हैं। उनकी यह जीत कांग्रेस के लिए कई मायनों में अहम हो सकती है, लेकिन राजनीतिक पारी के शानदार आगाज के बीच प्रियंका गांधी कहां हैं?

Priyanka Gandhi Congress

Wayanad Lok Sabha Byelection 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के साथ-साथ पूरे देश की नजरें वायनाड पर भी टिकी हैं, क्योंकि इस सीट से प्रियंका गांधी अपनी चुनावी करियर की शुरुआत कर रही हैं। राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई वायनाड सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी रण में उतारा और इस फैसले का फायदा भी हुआ। प्रियंका गांधी वायनाड में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायनाड चुनाव कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा

शुरुआती रुझानों से प्रियंका गांधी के मजबूत प्रदर्शन के का पता चलता है। वे अपने भाई राहुल गांधी की सीट बरकरार रखना चाह रही हैं। इस चुनाव का कांग्रेस के लिए क्या मतलब है? हालांकि यह उपचुनाव सीधे तौर पर राज्य शासन पर प्रभाव नहीं डालेंगे, लेकिन यह कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण अग्निपरीक्षा के रूप में काम करेंगे, खासकर हरियाणा में इस जीत का असर पड़ सकता है। पार्टी ने प्रियंका के चुनाव अभियान में काफी मशक्कत की है। जिसमें किसानों की चुनौतियों और भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास जैसे स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

विज्ञापन

प्रियंका की एंट्री कांग्रेस को और मजबूत करेगी

निजी तौर पर प्रियंका गांधी के लिए यह नतीजे कितने अहम हैं? इस बार बात करें तो जमीनी स्तर पर जुड़ाव और व्यक्तिगत संपर्क पर केंद्रित रणनीति के साथ राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने के बाद उनका प्रदर्शन या तो पार्टी के भीतर उनकी स्थिति को मजबूत कर सकता है या आगे बढ़ने के लिए उनकी राजनीतिक व्यवहार्यता पर सवाल उठा सकता है, लेकिन  इस बात में कोई दोराय नहीं कि प्रियंका अपने मजबूत व्यक्तित्व के लिए जिस तरह अपने समर्थकों में लोकप्रिय हैं, उतनी ही मजबूती के साथ प्रियंका ने अपनी राजनीतिक पारी का शानदार आगाज किया है।

विज्ञापन

प्रियंका का वायनाड में इन दिग्गजों से था मुकाबला

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 रायबरेली और वायनाड से लड़ा था। वे दोनों सीटें जीत गए थे, लेकिन उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी रण में उतारकर उनकी राजनीतिक पारी का आगाज कराया। अब प्रियंका अपने परिवार की चौथी सदस्य बन गई हैं, जिन्होंने दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका का इस चुनाव में भाकपा के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से मुकाबला था। सत्यन मोकेरी ने 1987 से 2001 तक केरल विधानसभा में नादापुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। नव्या हरिदास दो बार कोझिकोड नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ