---विज्ञापन---

देश angle-right

एक दिन के लिए PM महिलाओं को सौपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट, Mann Ki Baat में दी जानकारी

Mann Ki Baat :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' 119वें एपिसोड में महिला दिवस, AI, ISRO के 100वें रॉकेट लॉन्च और क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र किया गया। जानें इसरो की उपलब्धियों और खेलो इंडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Mann Ki Baat :  रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 119वां एपिसोड जारी किया गया। इस एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कई विषयों पर बात की। उन्होंने महिला दिवस, AI, क्रिकेट और ISRO की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

 महिला दिवस पर पीएम मोदी उठाएंगे खास कदम

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृशक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे X और Instagram, को देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ISRO की उपलब्धि पर क्या बोले PM?

‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री ने ISRO और क्रिकेट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट की चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन भारत ने अंतरिक्ष में एक अलग तरह का शतक बनाया है। उन्होंने ISRO के 100वें रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले महीने देश ISRO के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग का साक्षी बना। यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। ISRO की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई हैं, और इनमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं। हाल के वर्षों की एक बड़ी बात यह भी रही है कि हमारे स्पेस वैज्ञानिकों की टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

---खबर नीचे जारी है---


इसके साथ ही पीएम ने कहा कि वैश्विक नेताओं ने AI क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति को स्वीकार किया है। यह मान्यता अत्याधुनिक तकनीक में देश के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

खेलो इंडिया का भी किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा कि हमारे बहुत से खिलाड़ी ‘खेलो इंडिया’ अभियान की देन हैं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, तेजस शिरसे, या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी – सबने देश को नई उम्मीदें दी हैं। उत्तर प्रदेश के सचिन यादव, हरियाणा की पूजा और कर्नाटक की धिनिधि देसिंघु ने देशवासियों का दिल जीता। मुझे खुशी है कि हमारे युवा एथलीट कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी के चलते भारत आज ग्लोबल स्पोर्टिंग पावरहाउस बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 23, 2025 12:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola