देश के लिए बलिदान देने वाले जांबाजों का सम्मान, राष्ट्रपति ने प्रदान किए 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र

Delhi Honouring Ceremony: दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को शौर्य और कीर्ति चक्र से नवाजा है। राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मौके पर पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जांबाजों को 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में वीरों को 27 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। 7 कीर्ति चक्र और 7 शौर्य चक्र मरणोपरांत दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37 बहादुर सैनिकों को शुक्रवार को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) का आयोजन किया गया। मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, कांस्टेबल बबलू राभा, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, सिपाही पवन कुमार, कांस्टेबल शंभू राय, हवलदार अब्दुल माजिद और कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिए गए। वहीं, मेजर विकास भांग्भू, कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी, राइफलमैन कुलभूषण मंता, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन आलोक राव, कैप्टन एमवी प्रंजल और हवलदार विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिए गए।

विज्ञापन

सैनिकों के परिजनों ने मरणोपरांत सम्मान प्राप्त किया। सम्मान प्रदान करने के दौरान वीरों की शौर्य गाथा भी सुनाई गई। मेजर दीपेंद्र विक्रम बस्नेत, मेजर दिग्विजय सिंह रावत और नायब सूबेदार पवन कुमार यादव को राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र प्रदान किया।

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर अमित रैना, कांस्टेबल गामित मुकेश कुमार, सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार, कांस्टेबल वरुण सिंह, मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट, पुलिस अधीक्षक मोहन लाल, नायक भीम सिंह, मेजर रविंदर सिंह रावत, मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएफ, मेजर सचिन नेगी, लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, विंग कमांडर शैलेश सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ, हवलदार संजय कुमार, नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह, कैप्टन अक्षत उपाध्याय, मेजर पुरुषोत्तम कुमार और मेजर अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से नवाजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ