PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana Launched : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी यानी आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लॉन्च किया। इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर एक करोड़ घरों को रोशन करना है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
किसानों को हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
पीएम मोदी ने कहा कि सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।
‘लोगों पर लागत का नहीं पड़ेगा बोझ’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ठोस सब्सिडी, जो सीधे लोगों के बैंक खातों में दी जाएगी, से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा, जिससे और सुविधा होगी।
सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त बिजली योजना को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी, विधानसभा चुनाव के परिणामों ने बता दिया लोकसभा के लिए जनता का मूड
पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील
प्रधानमंत्री ने लोगों से सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि मैं सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे https://pmsuryagarh.gov.in पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।
पीएम मोदी ने राम मंदिर उद्घाटन के बाद योजना का किया था ऐलान
बता दें कि पीएम मोदी ने 22 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली आने पर पीएम सूर्योदय योजना का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस योजना का लक्ष्य गरीब और मध्यम वर्ग को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देना है।
अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश अंतरिम बजट में घोषणा की थी कि हमारी सरकार की एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना है। इस योजना के तहत लोगों को अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगवाना होगा।
यह भी पढ़ें: ‘आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून’, लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines