Budget 2024 : एक करोड़ लोगों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली!, सरकार ने बजट में बताया पूरा प्लान

Budget 2024-25 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने फ्री बिजली को लेकर बड़ी घोषणा की।

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman-फोटो संसद टीवी

Budget 2024-25 : मोदी सरकार ने अपने अंतरिम बजट 2024 में देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना है। इसे लेकर सरकार ने जनता के सामने अपना पूरा प्लान रखा।

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रूफ टॉप सोलराइजेशन के तहत देश के एक करोड़ लोगों को फ्री बिजली मिलेगी। इसके तहत लोगों को अपने घरों-मकानों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली (Solar Energy System) लगवानी होगी। सरकार सबसे पहले देश के एक करोड़ लोगों के घरों में यह सिस्टम लगाएगी। इसके बाद इन लोगों को प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम ने इस योजना का किया था ऐलान

आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्योदय योजना का ऐलान किया था। इसके तहत एक करोड़ लोगों के घरों में सोलर पैनल लगेंगे। इस योजना का लक्ष्य गरीब या मध्य वर्ग के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस बार सरकार ने बजट में पीएम सूर्योदय योजना को भी शामिल कर लिया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल शुरू किया है। आवेदकों की सलाना आय एक या डेढ़ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ