बनाए जाएंगे 40 ट्रांसपोर्ट विमान, वडोदरा में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी

सी-295 लड़ाकू विमान की प्रतीकात्मक फोटो

सी-295 लड़ाकू विमान की प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को वडोदरा में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की अधारशिला रखने जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक भारतीय वायु सेना के लिए सी-295 परिवहन विमान गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस द्वारा निर्मित किया जाएगा।

अभी पढ़ें विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ग्लोबल टेरर पर प्रहार, बोले- 26/11 को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा

Advertisment

 

 

विज्ञापन

रक्षा सचिव अरमान गिरिधर के अनुसार यहां 40 लड़ाके विमान बनाने के अलावा वायु सेना की आवश्यकताओं और निर्यात के लिए अतिरिक्त विमानों का निर्माण होगा। जानकारी के मुताबिक C-295 परिवहन विमान का पहला भारतीय वायु सेना स्क्वाड्रन भी वडोदरा में स्थित होगा।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार एयरबस स्पेन में अपनी सुविधा में जो काम करती है उसका 96 प्रतिशत भारतीय सुविधा में किया जाएगा और विमान के लिए इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सूट सार्वजनिक क्षेत्र के भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) द्वारा किया जाएगा। यह उच्चतम स्वदेशी सामग्री में से एक होगा। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारत में निर्मित विमान की आपूर्ति 2026 से 2031 तक की जाएगी और पहले 16 विमान 2023 से 2025 के बीच आएंगे।

विज्ञापन

आईएएफ अधिकारियों ने ने रेखांकित किया कि भारतीय वायु सेना अंततः इस C-295 परिवहन विमान का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगी। रक्षा सचिव अरमाने गिरिधर ने कहा कि आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। नीति यह है कि भारत में जो कुछ भी बनाया जा सकता है वह यहां बनाया जाएगा।

विज्ञापन

रक्षा बलों के लिए मेक-इन-इंडिया वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए यह बड़ा कदम है। बता दें कि भारत ने इस परियोजना के लिए रक्षा खरीद प्रक्रिया 2011 के अनुसार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जिसके तहत परियोजना के लिए निविदा जारी की गई थी। भारत और एयरबस के बीच रक्षा मंत्रालय में 24 सितंबर को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। एयरबस ने भारत में अपने प्रोडक्शन पार्टनर के रूप में टाटा के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ