'PM मोदी ने 2022 में पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका…', पोलिश मंत्री का बड़ा दावा

पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोसज़ेव्स्की ने पीएम मोदी की वाहवाही करते हुए कहा कि वो दुनिया के ऐसे नेताओं में आते हैं, जिनकी बातों को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं टालते.

PM Modi and Putin

Credit: Social Media

विज्ञापन

पोलैंड ने रूस-यूक्रेन युद्ध को और बढ़ने से रोकने के लिए भारत की खुलकर तारीफ की. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोसज़ेव्स्की ने पीएम मोदी की वाहवाही करते हुए कहा कि वो दुनिया के ऐसे नेताओं में आते हैं, जिनकी बातों को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं टालते. उन्होंने कहा कि 2022 में रूस-यूक्रेन के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोका था. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बार्टोसज़ेव्स्की ने कहा कि रूस के साथ भारत के दशकों पुराने रिश्तों की वजह से नई दिल्ली को एक खास जगह मिली है.

ये भी पढ़ें: 2000 साल की सभ्यता से रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचा भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता

विज्ञापन

पीएम मोदी के बारे में और क्या कहा?

बार्टोसज़ेव्स्की ने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं, राष्ट्रपति पुतिन भी उनकी बात सुनते हैं और उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातों का पुतिन पर गहरा असर पड़ता है. बार्टोसज़ेव्स्की ने कहा कि जब ऐसे देश के नेता पुतिन से बात करते हैं जिनसे रूस की दुश्मनी नहीं है, तो वो उनको समझाना आसान होता है. उन्होंने ऐसे देशों की लिस्ट में चीन और भारत का भी नाम शामिल किया, जिनकी बात मॉस्को के लिए मायने रखती है.

पोलैंड का बड़ा बयान

बार्टोस्ज़ेव्स्की ने कहा कि पोलैंड और भारत के बीच कच्चे तेल को लेकर मतभेद कम हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस खरीद को लेकर वारसॉ ने पहले भारत की निंदा की थी. बार्टोस्ज़ेव्स्की ने कहा कि पोलैंड समझता है कि भारत ने कीमतों में बड़े अंतर की वजह से तेल खरीदने का फैसला क्यों किया. उन्होंने कहा कि ये मुद्दा अब कोई बड़ी अड़चन नहीं है. पोलैंड के विदेश मंत्री से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी भारत की विदेश नीति की तारीफ की थी. उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत के रिश्तों को लेकर पीएम मोदी पर जो देश दबाव डाल रहे हैं, वो सभी कोशिशें बेकार हैं. पुतिन ने आगे कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के लिए ज़रूरी देशों के साथ अपने रिश्ते बढ़ा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ