वैश्‍व‍िक संकटों से न‍िपटने के ल‍िए G20 में PM ने रखे ये प्रस्ताव, कहा- भारतीय मूल्य ला सकते हैं तरक्की

G20 समिट में PM मोदी के प्रस्तावों में ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम और ड्रग-टेरर नेक्सस का मुकाबला करने की पहल शामिल है.

pm modi (7)
विज्ञापन

अफ्रीका में हुए G20 समिट में, PM नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट से लेकर कई वैश्‍व‍िक संकटों से न‍िपटने के ल‍िए कुछ पहल के प्रस्‍ताव रखे. दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के मौजूदा पैमानों पर सवाल उठाते हुए भारत के एकात्म मानववाद (Integral Humanism) दर्शन को अपनाने पर जोर दिया. उन्‍होंने कहा क‍ि भारतीय मूल्‍य तरक्‍की ला सकते हैं.

समिट में PM ने कहा क‍ि इस मामले में भारत का इतिहास बहुत अच्छा रहा है. इससे हमें अपनी मिली-जुली समझ को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, ताकि हम अच्छी सेहत को बढ़ावा दे सकें.

Advertisment

इसके अलावा वैश्विक संकटों से निपटने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सामने रखे.

प्राकृत‍िक आपदा में हेल्थ इमरजेंसी
पीएम मोदी ने एक पहल का प्रस्ताव द‍िया क‍ि प्राकृतिक आपदाओं और हेल्थ इमरजेंसी के लिए हेल्थकेयर रिस्पांस टीम बनाया जाना चाह‍िए. इस टीम में प्रशिक्षित मेडिकल एक्सपर्ट्स होने चाह‍िए, ताक‍ि संकट के समय तुरंत राहत कार्य में जुट जाएं.

विज्ञापन

ड्रग्स-टेरर से कैसे निपटें
पीएम मोदी ने नशीले पदार्थों और आतंकवाद के गठजोड़ जैसी वैश्‍व‍िक समस्‍या पर कहा क‍ि फेंटेनिल जैसी घातक ड्रग्स न सिर्फ जन स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं बल्कि आतंकवादी फंडिंग का भी बड़ा जरिया बन रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा क‍ि इसे रोकने के लिए गवर्नेंस और सिक्योरिटी के अलावा फाइनेंस को भी साथ आना होगा.

डेवलपमेंट के कुछ नए तरीकों को अपनाने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा क‍ि कई दशकों से G20 के पहलों से दुन‍ियाभर में आर्थिक वृद्धि हुई है, लेकिन अब भी बहुत बड़ी आबादी रिसोर्सेज से वंचित रह गई है. इसल‍िए नए पैरामीटर्स पर काम करने की जरूरत है. प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक शोषण को भी कम करने की जरूरत है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ