40 साल से अधिक उम्र के सभी कर्मचारियों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, नए लेबर कानून में मिला बड़ा तोहफा

नए लेबर कोड के अनुसार जो कर्मचारी 40 साल से ज्‍यादा उम्र के होंगे, उन्‍हें फ्री हेल्‍थ चेकअप की सुव‍िधा म‍िलेगी. नाइट श‍िफ्ट में मह‍िलाओं की सुरक्षा के ल‍िए खास इंतजाम होंगे.

ंंadani (1)

सरकार ने 21 नवंबर से चार बड़े लेबर कोड लागू क‍िए हैं. इसके साथ कई नए बदलाव हुए हैं. प‍िछले कई दशकों में हुआ ये सबसे ऐत‍िहास‍िक बदलाव है. नए चार लेबर कोड का मकसद कम्प्लायंस पक्का करना, लागू करने को आसान बनाना और पुराने कानूनों को मॉडर्न बनाना है. ये सभी सेक्टर के वर्कर्स के लिए बेहतर सैलरी, ज्‍यादा सोशल सिक्योरिटी कवरेज और बेहतर हेल्थ से जुड़ी सुरक्षा पक्का करने में मदद करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

नए लेबर कोड के आने से सभी सेक्‍टर के कर्मचार‍ियों की ज‍िंदगी और सेहत का ख्‍याल रखना क‍ितना आसान बन जाएगा आइये आपको बताते हैं.

कर्मचार‍ियों की सेहत का ख्‍याल
इस लेबर कोड में एक और बड़ा बदलाव हेल्थ और मेडिकल कवरेज है. 40 साल से ज्‍यादा उम्र के हर कर्मचारी को अब सालाना फ्री हेल्थ चेकअप मिलेगा.

विज्ञापन

यह प्रिवेंटिव हेल्थकेयर की तरफ एक बड़े कदम का हिस्सा है, खासकर उन सेक्टर में जहां लंबे समय तक काम करना, खतरनाक माहौल या फिजिकल स्ट्रेन आम बात है.

विज्ञापन

इसका फायदा इंडस्ट्रीज को भी होगा. सरकार का टारगेट है कि गैरहाजिरी कम हो, हेल्थ प्रॉब्लम का जल्दी पता चले और लंबे समय तक चलने वाले मेडिकल खर्च में कमी आए. खासकर, प्लांटेशन वर्कर्स को अब ESIC मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले हर किसी को आसानी से नहीं मिलती थीं.

सरकार इन बदलावों को वर्कर के फायदे वाले नियम बताती है, जिन्हें बीमारी का जल्दी पता लगाने, मेडिकल खर्च कम करने और लंबे समय में सेहत को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

उम्मीद है कि ज्‍यादा सेहतमंद वर्कर ज्‍यादा प्रोडक्टिविटी, बेहतर सेफ्ट रिकॉर्ड और ज्‍यादा स्टेबल नौकरी के रिश्ते लाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ