PM Modi Mother Last Rites: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां हीराबा को मुखाग्नि दी। छोटे भाई पंकज मोदी के घर से लेकर श्मशान घाट तक की अंतिम यात्रा में पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल साथ रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां हीरा बा के निधन के बाद गुजरात पहुंचे। पीएम मोदी की मां के निधन की सूचना के बाद तमाम हस्तियों ने दुख जताया है।
.और पढ़िए –प्रधानमंत्री की मां के निधन पर अमित शाह, जेपी नड्डा, CM योगी, स्मृति ईरानी ने जताया दुख
PM Modi Mother Last Rites…
- पीएम मोदी की मां हारीबा मोदी का गांधीनगर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
- पीएम मोदी की मां के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बेन जी का निधन दुःखद। मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता।
- पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया।
और पढ़िए – मां को अंतिम विदाई दी, कुछ घंटे बाद ही पश्चिम बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री ने दी ये सौगातें
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1608666288565653504
- प्रधानमंत्री मोदी के परिवार की ओर से कहा गया है कि हम इस कठिन समय में उनकी (हीरा बा) प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
- पीएम मोदी की मां के निधन पर अखिलेश यादव ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!
- प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का 100 वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी ने मातृदेवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!
- पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि दी।
सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर ली अंतिम सांस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने आज सुबह करीब 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक थी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।.
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
5 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
8 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
8 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
11 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
12 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
14 hrs ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines