PM Modi: मां को अंतिम विदाई दी, कुछ घंटे बाद ही पश्चिम बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री ने दी ये सौगातें

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबा का अंतिम संस्कार करने के कुछ घंटे बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम पर लौट आए। पीएम मोदी ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता हावड़ा में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को दी सलाह

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान मां हीराबेन मोदी के निधन पर पीएम मोदी के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपकी मां हमारी मां जैसी हैं। कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को आराम करने की सलाह भी दी। ममता बनर्जी ने कहा कि भगवान आपको अपना काम जारी रखने की शक्ति दे, कृपया थोड़ा आराम करें।

ममता बनर्जी ने कहा कि आज का दिन दुखद है और आपके लिए (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) बहुत बड़ी क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं, भगवान आपको शक्ति दे। ममता बनर्जी ने कहा कि आप पश्चिम बंगाल आने वाले थे, लेकिन अपनी मां के निधन के कारण आप नहीं आ सके, लेकिन वर्चुअली जुड़ गए, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं।

पीएम मोदी आज जाने वाले थे पश्चिम बंगाल

प्रधानमंत्री कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में भाग लेने सहित विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले थे। उनके कार्यक्रम में राज्य पश्चिम बंगाल में 7,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करना शामिल है।

पश्चिम बंगाल में आज उनके निर्धारित कार्यक्रम में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना भी शामिल है। अपने कार्यक्रम के अनुसार वह कुछ अन्य परियोजनाओं के साथ कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ