PM Modi: मां का अंतिम संस्कार करते ही काम पर लौटे प्रधानमंत्री, VC के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबा का अंतिम संस्कार करने कुछ घंटों बाद ही काम पर लौट गए। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में आज होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे, उनके कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कहा गया कि इन कार्यक्रमों में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक शामिल है।
बता दें कि प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी का अहमदाबाद में यूएन मेहता अस्पताल में आज सुबह तड़के निधन हो गया। उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़िए – मां को अंतिम विदाई दी, कुछ घंटे बाद ही पश्चिम बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री ने दी ये सौगातें
Prime Minister Narendra Modi to flag off Vande Bharat Express connecting Howrah to New Jalpaiguri, in West Bengal, via video conferencing.
(Visuals from Howrah Railway Station) pic.twitter.com/mE19OIFmn6
— ANI (@ANI) December 30, 2022
प्रधानमंत्री ने अपनी मां के जीवन को एक भव्य शताब्दी करार दिया। प्रधानमंत्री ने याद किया कि उन्होंने हमेशा एक तपस्वी की यात्रा, निस्वार्थ कर्मयोगी और मूल्यों के लिए समर्पित जीवन की त्रिमूर्ति को महसूस किया।
पीएम मोदी ने उनकी सलाह को भी याद किया जो उन्होंने अपने 100वें जन्मदिन पर दी थी। हीराबा ने कहा था कि किसी भी काम को समझदारी से करना चाहिए और जीवन को पवित्रता के साथ जीना चाहिए।
मां का अंतिम संस्कार करते ही काम पर लौटे PM मोदी
◆ PM पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे#HeerabenModi | Heeraben Modi | हीराबेन मोदी pic.twitter.com/CvoHnfdbKI
— News24 (@news24tvchannel) December 30, 2022
प्रधानमंत्री कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में भाग लेने सहित विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले थे। उनके कार्यक्रम में राज्य पश्चिम बंगाल में 7,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करना शामिल है।
पश्चिम बंगाल में आज उनके निर्धारित कार्यक्रम में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना शामिल है।
अपने कार्यक्रम के अनुसार वह कुछ अन्य परियोजनाओं के साथ कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.