'आप बस काम करिए, यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है', UP के NDA सांसदों से बोले पीएम मोदी

दिल्ली में शीतकालीन सत्र चल रहा है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने यूपी के एनडीए के सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों का हौंसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने सांसदों जनता के बीच जाने की सलाह दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

यूपी में एनडीए सांसदों से मिले पीएम मोदी

यूपी में एनडीए सांसदों से मिले पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

विज्ञापन

साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव हैं। पीएम मोदी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। NDA सांसदों को डिनर देने के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को संसद में यूपी में एनडीए सांसदों से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को जनता से निरंतर जुड़े रहने और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने की सलाह दी।

सभी सांसदों का उत्साह बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप बस काम करिए। यह (पीएम मोदी) मजदूर आपके पीछे खड़ा है। पीएम मोदी ने सांसदों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें, जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाएं और सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएं।

Advertisment

बैठक में सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सांसद अपनी उपलब्धियों और सरकार के कामों को डिजिटल माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचारित करें, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि लगातार काम होने के बावजूद उसके बारे में पर्याप्त प्रचार नहीं हो पाता।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव नजदीक आते ही काम का दिखावा करती है, जबकि एनडीए सरकार निरंतर विकास कार्यों में लगी रहती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल सड़क पर ‘चूना लगाने तक’ सीमित रहती थी, जबकि एनडीए सरकार वास्तविक और स्थायी विकास पर ध्यान देती है।

विज्ञापन

युवाओं को जोड़ने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपने क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की भी सलाह दी, ताकि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिल सके। बैठक ऐसे समय में हुई जब प्रधानमंत्री लगातार अलग-अलग राज्यों के एनडीए सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ