Pariksha Pe Charcha 2026 Registration: पीएम मोदी से करनी है मुलाकात? इस डेट से पहले करें रज‍िस्‍ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Form: परीक्षाओं को मौसम शुरू हो रहा है और हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा 2026 करने जा रहे हैं, ज‍िसके ल‍िए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इसमें ह‍िस्‍सा लेने के ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन फॉर्म कैसे भर सकते हैं, लॉगिन प्रोसेस, ऑफिशियल लिंक सब कुछ यहां जानें.

pm modi (9)

11 जनवरी तक आप परीक्षा पे चर्चा के ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकते हैं.

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Online: बोर्ड एग्‍जाम से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हर साल परीक्षा पे चर्चा करते हैं. इस बार भी जनवरी 2026 में पीएम मादी परीक्षा पे चर्चा 2026 (Pariksha Pe Charcha 2026) करने जा रहे हैं. स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. इसका मकसद एग्जाम का स्ट्रेस कम करना है. भारत और विदेश में क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स इस प्रोग्राम का ह‍िस्‍सा बन सकते हैं. इस प्रोग्राम को एग्जाम के स्ट्रेस पर चर्चा करने और उसे मैनेज करने में मदद करने के लिए बनाया गया है, ताकि एग्जाम को एक उत्सव की तरह मनाया जा सके.

विज्ञापन

MCQ कॉम्पिटिशन में लेना होगा भाग

इस सेलेक्शन में हिस्सा लेने के लिए MyGov पोर्टल पर एक ऑनलाइन MCQ कॉम्पिटिशन है, जो क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए खुला है और रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक चलेंगे. इस एक्टिविटी को पूरा करने वाले सभी रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स को पार्टिसिपेशन का ऑफिशियल सर्टिफिकेट मिलेगा.

विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: रज‍िस्‍ट्रेशन की आख‍िरी तारीख
ऑनलाइन रज‍िस्‍ट्रेशन (Online registration for PPC 2026) की प्रक्र‍िया MyGov Innovate पर शुरू हो चुकी है.रज‍िस्‍टर करने की आख‍िरी तारीख 11 जनवरी 2026 है.

विज्ञापन

जानें कैसे करना है रज‍िस्‍ट्रेशन (Pariksha Pe Charcha 2026 Registration)

  • ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं
  • होमपेज पर द‍िए गए ‘Participate Now’ बटन पर क्लिक करें.
  • सही कैटेगरी चुनें: स्टूडेंट, टीचर या पेरेंट.
  • अपने मोबाइल नंबर या ईमेल का इस्तेमाल करके नया अकाउंट रजिस्टर करें या अगर आप दोबारा यूजर बन रहे हैं तो लॉग इन करें.
  • अपनी कैटेगरी के लिए तय ऑनलाइन एक्टिविटी मॉड्यूल, जैसे कि मल्टीपल चॉइस क्विज (MCQ) पूरा करें.
  • अपनी पूरी एंट्री सबमिट करें और अपना पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ