'NDA परिवार विकास का प्रतीक', PM मोदी ने 427 सांसदों को घर पर कराया डिनर; जानिए क्या हैं इसके मायने

इस डिनर का सबसे खास पहलू था भारत की सांस्कृतिक विविधता को भोजन के माध्यम से प्रदर्शित करना. मेन्यू में हर राज्य से एक-एक पारंपरिक व्यंजन शामिल किया गया था. कश्मीर का ‘कहवा’, बंगाल का ‘रसगुल्ला’, पंजाब की ‘मिस्सी रोटी’ और दक्षिण भारत के खास पकवान भी इस थाली में शामिल थे.

PM Modi hosted dinner

NDA Dinner Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एनडीए गठबंधन के सांसदों के लिए विशेष डिनर का आयोजन किया. यह आयोजन न सिर्फ राजनीतिक एकजुटता का प्रतीक रहा, बल्कि ‘इंडिया की विविधता’ को एक डाइनिंग टेबल पर एक साथ पेश करने का अवसर भी बना. डिनर में कुल 427 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य शामिल रहे.

विज्ञापन

हर टेबल पर पीएम मोदी की मौजूदगी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर टेबल पर जाकर सांसदों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना. डिनर में बैठने की अनूठी व्यवस्था की गई थी, हर टेबल पर पांच सांसद और एक मंत्री बैठे थे. प्रधानमंत्री मोदी खुद हर टेबल पर पहुंचे, सांसदों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से आग्रहपूर्वक भोजन करवाया, जिससे कार्यक्रम का माहौल ही बदल गया.

विज्ञापन

प्लेट में परोसी गई ‘इंडिया की विविधता’


इस डिनर का सबसे खास पहलू था भारत की सांस्कृतिक विविधता को खाने की थाली में दिखाना. मेन्यू में हर राज्य से एक-एक पारंपरिक डिश शामिल की गई थी. कश्मीर का ‘कहवा’, बंगाल का ‘रसगुल्ला’, पंजाब की ‘मिस्सी रोटी’ और दक्षिण भारत के खास पकवान भी इस थाली में शामिल थे. प्रधानमंत्री की पहल थी कि एनडीए के सांसद एक टेबल पर बैठकर भारत के हर कोने का स्वाद अनुभव करें.

विज्ञापन

सांसदों को PM मोदी का संदेश


कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘7 लोक कल्याण मार्ग पर आज शाम एनडीए सांसदों की मेजबानी करना मेरे लिए अत्यंत आनंद की बात रही. एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साझा संकल्प का प्रतीक है. आने वाले वर्षों में हम सब मिलकर राष्ट्र के विकास की यात्रा को और मजबूत करते रहेंगे.’

विज्ञापन

क्या हैं इस डिनर पार्टी के मायने?


साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी के लिए राजनीतिक समीकरण पहले जैसे नहीं रहे, क्योंकि अब एनडीए गठबंधन पहले से कहीं अधिक विविध और क्षेत्रीय दलों से भरा हुआ है. ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिनर कार्यक्रम यह संकेत देता है कि वे व्यक्तिगत जुड़ाव और संवाद को सियासत का सबसे प्रभावी औजार बना रहे हैं.

विपक्ष लगातार एनडीए में मतभेदों की बात करता रहा है, इसलिए यह सामूहिक मीटिंग गठबंधन के भीतर तालमेल और सामंजस्य को मजबूत करने की रणनीतिक कोशिश मानी जा रही है. संसद का शीतकालीन सत्र विपक्ष की आक्रामक रणनीतियों के बीच शुरू हो चुका है और ऐसे समय में एनडीए का एकजुट होकर शक्ति-प्रदर्शन करना केंद्र सरकार के लिए बेहद अहम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ