Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी।
आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मैया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं के साथ दौड़े राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर Video Viral
पीएम मोदी ने कहा छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है।
पीएम मोदी ने कहा, पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं, विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में छठ महापर्व का जिक्र करते हुए कहा कि छठ महापर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने अपने संबोधन में सोलर एनर्जी के उपयोग की महत्ता भी बताई। इसके लिए उन्होंने गांवों का उदाहरण भी दिया।
पीएम मोदी ने कहा, सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’ Solar Energy आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोलर एनर्जी से गरीब परिवारों के जीवन में काफी बदलाव आया है। सोलर एनर्जी में दुनिया भविष्य देख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद किया और सोलर एनर्जी के महत्व पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सोलर एनर्जी गांव के लोगों की कमाई का जरिया बन गया है।
आपको बता दें कि महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाता है। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाता है।
आज मन की बात का 94वां संस्करण है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों को लेकर लोगों से बात करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आम जनता अपने विचार और सुझाव भी शेयर करती है। पीएम इनमें से कुछ को चुनकर अपने कार्यक्रम में शामिल करते हैं।
अभी पढ़ें – ‘BJP चाहेगी तो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लडूंगी’, कंगना रनौत का बड़ा बयान
आपको बता दें कि मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद, इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें वह विभिन्न मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं। कार्यक्रम आमतौर पर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इसकी पहली कड़ी अक्टूबर 2014 में प्रसारित हुई थी और यह 2019 में एक संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, जब प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे रोक दिया था, निर्बाध रूप से चल रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
48 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines