चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट को 'शिवशक्ति' नाम से जाना जाएगा, जानें पीएम मोदी के ISRO में संबोधन की 10 बड़ी बातें
Edited By Rakesh Choudhary

इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
Edited By Rakesh Choudhary

इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
PM Modi ISRO Command Center Speech: पीएम मोदी अपनी 2 देशों की 4 दिवसीय यात्रा को पूरा कर शनिवार को सीधा बेंगलुरु लौटे। यहां वे इसरो मुख्यालय पहुंचे और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 3 बड़ी घोषणाएं की। पहली- भारत 23 अगस्त को हर साल ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाएगा। दूसरी- चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह स्थान अब ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट कहलाएगा। तीसरी- चंद्रयान-3 के पद चिन्ह को ‘तिरंगा’ नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इससे पहले पीएम मोदी एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए इसरो कमांड सेंटर पहुंचे। यहां इसरो चीफ एस सोमनाथ ने उनका स्वागत किया। पीएम ने इसरो चीफ को चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर बधाई दी।
#WATCH मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था और आपको सलाम करना चाहता था…आपके प्रयासों को सलाम: बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए PM मोदी भावुक हुए pic.twitter.com/ZC0gdmAOJ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
6. पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत के तकनीक और वैज्ञानिक सार्मथ्य का लोहा मान चुकी है। हमारा मिशन उस क्षेत्र में नई-नई खोज करेगा और दुनिया के सभी देशों के लिए नए रास्ते खोलेगा। पीएम ने इसके साथ ही चंद्रमा के उस हिस्से का नामकरण शिवशक्ति किया जिस हिस्से पर हमारे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से लैंड किया।
7.चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।
8.वैज्ञानिकाें को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि घोषणा करते हुए कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
#WATCH जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा: बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/nSHoYHBter
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
9. चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है यह ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। मानवता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।
10. पीएम मोदी ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ही वर्षों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से बढ़कर 16 अरब डॉलर का हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: