Heeraben Modi Passes Away: पहले ट्वीट फिर गुजरात पहुंचकर PM मोदी ने ऐसे दी मां को अंतिम विदाई, देखें फोटोज
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Heeraben Modi Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह करीब 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

इसके बाद पीएम मोदी गुजरात पहुंचे और मां हीरा बा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपने भाई पंकज मोदी के घर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: