हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्रांस में पीएम PM और राष्ट्रपति मैक्रों करेंगे ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का शंखनाद, दुनिया देखेगी भारत के 120 डीपटेक स्टार्टअप्स का दम!

इस कार्यक्रम में भारत के 120 इनोवेटर्स करीब 15 उच्च शिक्षण संस्थान और 500 से अधिक निवेशक – जिनमें प्रमुख कॉरपोरेट कंपनियां, वेंचर कैपिटल फर्म, वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे, भाग लेंगे. (दिव्या अग्रवाल की रिपोर्ट)

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान नीस शहर में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में भारत के 120 डीपटेक स्टार्टअप्स, प्रमुख विश्वविद्यालय, निवेशक और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे. वे इनोवेशन, नई साझेदारियों और वैश्विक विस्तार के अवसरों पर चर्चा करेंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 14 जून 2026 को फ्रांस के नीस स्थित पैले दे एक्सपोजिशन्स में संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन करेंगे.

भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत इनोवेट्स 2026, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है. इस कार्यक्रम में भारत के 120 इनोवेटर्स करीब 15 उच्च शिक्षण संस्थान और 500 से अधिक निवेशक – जिनमें प्रमुख कॉरपोरेट कंपनियां, वेंचर कैपिटल फर्म, वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे, भाग लेंगे.

यह आयोजन 13 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं. इसके जरिए भारत के तेजी से विकसित हो रहे इनोवेशन और डीप टैक इकोसिस्टम को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा.

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद, जिन्होंने भारत इनोवेट्स 2026 के लिए भारत से 120 स्टार्टअप्स के चयन हेतु गठित तकनीकी पर्यवेक्षण समिति का नेतृत्व किया था, भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

भारत इनोवेट्स 2026 का पहला संस्करण नीस में भारत के डीप टेक नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत करेगा. यह आयोजन भारत और वैश्विक साझेदारों के बीच नवाचार-आधारित सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावशाली मंच साबित होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कई अहम ऐलान और परिणाम सामने आने की संभावना है, जिनमें डीप टेक, अनुसंधान और विकास स्टार्टअप विस्तार और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े सहयोगी ढांचे को मजबूत करना शामिल है.

यह आयोजन भारतीय और फ्रांसीसी इनोवेशन इकॉसिस्टम के बीच संस्थागत साझेदारी के नए अवसरों को भी उजागर करेगा. इसमें सह-विकास, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और उभरती प्रौद्योगिकियों के तीव्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन

भारत इनोवेट्स का मकसद भाग लेने वाले नवप्रवर्तकों और संस्थानों को निवेशकों, कॉरपोरेट कंपनियों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों और सरकारी हितधारकों से जोड़ना है, ताकि निवेश, तकनीकी सत्यापन, सह-विकास, पायलट परियोजनाओं, विनिर्माण साझेदारियों, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बाजार में प्रवेश और भारतीय नवाचारों के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के नए रास्ते खुल सकें.

यह कार्यक्रम भारत की वैश्विक नवाचार नेटवर्कों के साथ सहभागिता को और मजबूत करेगा तथा प्रौद्योगिकी-आधारित विकास और उद्यमिता के अग्रणी केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करेगा.

विज्ञापन

भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ फरवरी 2026 में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola