PM मोदी का असम-बंगाल दौरा आज, 3250 करोड़ की परियाजनाओं, 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की देंगे सौगात

PM Modi Assam Bengal Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज 2 राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे करोड़ों की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी असम में 10000 कलाकारों का पारंपरिक बोडो नृत्य भी देखेंगे.

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी आज 2 राज्यों के दौरे पर रहेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Assam-Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के दौरे पर असम और पश्चिम बंगाल जा रहे हैं, जहां वे 3250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में 4 बड़ी रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. कल 18 जनवरी को असम के कालियाबोर में 6950 करोड़ रुपये की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे और पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘भारत में लोकतंत्र स्थिर और प्रभावी है’, CSPOC मंच से PM मोदी ने पूरी दुनिया को दिया खास संदेश

Advertisment

17 जनवरी को यह रहेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी पहले आज पश्चिम बंगाल जाएंगे, जहां वे मालदा रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. कोलकाता से अन्य राज्यों तक जाने वाली 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे उत्तर-पूर्व और उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी. मालदा में ही एक समारोह में वे 3250 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

4 रेल परियोजनाओं में बलुरघाट से हिली के बीच नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में माल ढुलाई और रखरखाव की सुविधा, सिलीगुड़ी लोको शेड का अपग्रेडेशन और जलपाईगुड़ी जिले में वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव की सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है. वे हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ भी करेंगे. बालागढ़ में विस्तारित बंदरगाह द्वार की आधारशिला भी रखेंगे.

विज्ञापन

असम में यह रहेगा PM का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को ही गुवाहाटी में शाम करीब 6 बजे सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा द्वोउ 2026 में शिरकत करेंगे. यह बोडो समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित ऐतिहासिक आयोजन है. इसमें प्रदेश के 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों से आए 10000 से अधिक बोडो कलाकार एक साथ बागुरुम्बा नृत्य प्रस्तुत करेंगे.

दौरे के दूसरे दिन कल 18 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी असम के कालियाबोर में 6950 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. इस मौके पर वह गुवाहाटी-रोहतक और डिब्रूगढ़-लखनऊ के बीच चलने वाली 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ