मंत्री के घर पर PM मोदी ने ऐसे मनाया पोंगल पर्व, VIDEO में गौ सेवा भी करते दिखे

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोंगल के पर्व पर केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पहुंचें. यहां उन्होंने पोंगल का पर्व मनाया और वह गौ सेवा करते हुए भी नजर आए. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया.

pongal 2026

PM Modi

PM Modi: पोंगल के पर्व पर आज पीएम मोदी केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल पर्व के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. वह पोंगल पर्व की रीति-रिवाज से पूजा करते हुए नजर आए. पीएम मोदी ने नागरिकों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने लिखा ‘संक्रांति का यह पावन पर्व देशभर में स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है. मैं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. उत्तरायण में सूर्य देव के आशीर्वाद से सभी पाप नष्ट होते हैं.’

विज्ञापन

गौ सेवा करते दिखे पीएम मोदी

पीएम मोदी पोंगल के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास पर पोंगल पर्व में शामिल हुए. इसके साथ ही वह गौ सेवा करते हुए नजर आए. वह पोंगल के रीति-रिवाजों को करते हुए दिखे और इसके बाद गाय को शॉल उड़ाई और साथ ही गाय को अपने हाथों से भोजन कराते हुए नजर आए. आप वीडियो में पीएम मोदी को पोंगल पर्व मनाते और गौ सेवा करते हुए देख सकते हैं.

विज्ञापन

लोगों को किया संबोधित

पीएम मोदी ने पोंगल के अवसर पर लोगों को संबोधित किया उन्हों कहा ‘आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार गया है. तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग दुनियाभर में पोंगल को उत्साह से मनाते हैं. उसमें एक मैं भी हूं. पोंगल के विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हमारे तमिल जीवन में पोंगल एक सुखद अनुभूति की तरह है. इस पर्व में अन्नदाता की मेहनत, धरती और सूर्य के प्रति आभार प्रकट करने का भाव है. पोंगल पर्व हमें प्रकृति परिवार और समाज में संतुलन बनाने का रास्ता दिखाता है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ