नोएडा में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। पीएम मोदी की कैबिनेट में अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें नोएडा के लिए बड़ा फैसला है। नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन की एक्वा लाइन (Aqua Line) के विस्तार को मंजूरी मिली है। मोदी सरकार ने इसके लिए 2,254 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
बता दें कि नया विस्तार बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक होगा। इस विस्तार से दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने लाखों यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। खासतौर पर यह प्रोजेक्ट नोएडा के लिए अहम है। एक्वा लाइन (Aqua Line) अभी सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से ब्लू लाइन से कनेक्ट होती है। विस्तार होने के बाद यह लाइव सेक्टर 142 से सीधे बोटैनिकल गार्डन से जुड़ जाएगी। बोटैनिकल से यात्रियों को ब्लू लाइन के साथ मैजेंटा लाइन की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि एक्वा लाइन का यह विस्तार नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा किया जाएगा। इस कॉरीडोर का मुख्य मुख्य उद्देश्य नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनार बसे सेक्टरों की कनेक्टिविटी को सुधारना है।
इसके अलावा मोदी कैबिनेट में कई अन्य फैसले लिए गए हैं। कसारा–मनमाड तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी गई। इसके लिए 10,154 करोड़ रुपये जारी हुए। वहीं दिल्ली–अंबाला तीसरी और चौथी रेल लाइन, बल्लारी–होसपेटे तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी है। इसके अलावा गोहपुर–नुमालीगढ़ अंडरवाटर रोड टनल परियोजना के लिए 18,662 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।
यह भी पढ़ें: सेक्टर 142 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो पर कब दूर होगा ब्रेकर, बढ़ा लोगों का इंतजार
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
25 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
58 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines