Pahalgam Terrorists Identified: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए हैं। जिन आतंकियों ने लोगों को मारा पहले उनके स्केच जारी हुए थे अब तस्वीर भी जारी कर दी गई है। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है। बता दें कि एक आतंकी मारा गया है। अब पहचान होने के बाद आतंकी कानून की पकड़ से दूर नहीं हैं, ऐसे में उन 27 लोगों की मौत को भी इंसाफ मिलेगा।
AK-47 राइफल्स लैश थे आतंकी
बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगलों में छुप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों के पास AK-47 राइफल्स थीं। इसी से उन्होंने मासूमों की जान ली थी। जिन लोगों पर आतंकी हमला हुआ उन लोगों ने बताया कि वो आतंकी पश्तों भाषा में बात कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: TRF का डिप्टी चीफ, पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन…कौन है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद?
TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। वहीं इस हमले के मास्टरमाइंड का भी नाम सामने आ गया है। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, सैफुल्लाह खालिद को इसका मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
अब मिलेगा मरने वालों को इंसाफ
जिन लोगों को इन आतंकवादियों ने मारा है वो बेशक अब इस दुनिया में वापस नहीं आ सकते, लेकिन उनके परिजनों को इंसाफ जरूर मिलेगा। सभी गुनहगारों के चेहरे सामने आ गए हैं और अब उनकी तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इन 4 लोगों में से एक मारा जा चुका है। बाकी 3 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है जिनके पास के जंगल में छिपे होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद वायरल हुए ये 4 वीडियो, दर्द समझने को एक तस्वीर काफी
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
47 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines