पहलगाम आतंकी हमले के बाद वायरल हुए ये 4 वीडियो, दर्द समझने को एक तस्वीर काफी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरें हर किसी की आंखें नम कर रही हैं। रोती-बिलखती महिलाएं, मासूम बच्चों की चीखें और उजड़े परिवारों की तस्वीरें दर्द की स्याही से लिखी गईं हैं।

Pahalgam Terror Attack Videos

Pahalgam Terror Attack Videos

Pahalgam Terror Attack Videos: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने लोगों को चुन-चुन कर मार डाला। इस आतंकी हमले में की परिवारों के दीपक बुझ गए, कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया, माताओं ने अपने बच्चों को खो दिया। आतंकी हमले में मरने वाले लोगों के परिवार वालों को रुला देने वाले वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक-एक फोटो और वीडियो उनके दर्द को समझने के लिए काफी है। रोते-बिलखते लोगों के दर्द को जान हर कोई भावुक हो रहा है।

विज्ञापन

पति को बचाने के लिए गुहार लगाती पत्नी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर उन लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्होंने इस हमले में अपनों को खो दिया है। एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला वीडियो में अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है।

विज्ञापन

वो बोल रही है “हम भेलपूरी खा रहे थे, तभी एक शख्स आया और गोली मार दी। उसने कहा, ‘शायद ये मुस्लिम नहीं है’ और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।” रोती बिलखती महिला अपने पति को बचाने की गुहार लगाती है।

विज्ञापन

मरने से पहले का आखिरी विडियो

सोशल मीडिया पर मंजूनाथ नाम के पर्यटक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ट्रिप के बारे में बता रहे हैं। मंजुनाथ अपनी पत्नी के साथ पहलगाम गए थे और उन्होंने हमले से पहले शिकारा राइड करते हुए उसका एक वीडियो बनाया। दोनों अपने खास पलों को यादों में समेट रहे थे और वीडियो बना रहे थे जो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।

विज्ञापन

दोनों नाव में बैठे बेहद खुश नजर आ रहे हैं और यात्रा के अनुभव के साथ-साथ ट्रैवल एजेंसी और गाइड की खूब तारीफ कर रहे हैं। उन्हें क्या पता था कि ये उनका आखिरी साथ है।

विज्ञापन

डराने वाला मंजर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को झकझोर दिया है। हर तरफ मासूम लोगों के शव ही शव दिखाई दे रहे हैं। लोग छुट्टी मनाने के लिए वहां गए थे लेकिन पल भर में ही खुशियां चीख-पुकार में बदल गई और हर तरफ मातम पसर गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी पुलिस की वर्दी में वहां आए थे और उन्होंने चुन-चुन कर हिंदू लोगों को मारा।

मदद के लिए आए स्थानीय लोग

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग बता रहे हैं कि कैसे उन पर आतंकी हमला हुआ। रोते-बिलखते लोगों को देख उनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए और उन्हें अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ