Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस को चार आरोपियों से पूछताछ के लिए मिली 7 दिन की रिमांड

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड मंजूर की है।

Parliament Security Breach latest Update

Parliament Security Breach latest Update

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगी, हालांकि कोर्ट ने 15 दिन के बजाय 7 दिन की रिमांड मंजूर की है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वकील अतुल श्रीवास्तव ने कहा- हमने 15 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी। जिस पर अदालत ने विचार किया और सात दिनों की रिमांड दी है। कोर्ट ने कहा कि अभी 7 दिन की रिमांड दी जा रही है। आप जांच कीजिए फिर जरूरत पड़ने पर ये रिमांड बढ़ाई जाएगी। अतुल श्रीवास्तव ने आगे कहा- “इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के साथ दोनों पक्षों को सुनने के बाद यूएपीए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने फिलहाल सात दिनों की पुलिस हिरासत दी है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं चार आरोपी?

जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, उसमें से एक सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी मनोरंजन डी कनार्टक के मैसूर शहर का निवासी है। हरियाणा के जींद की नीलम और महाराष्ट्र के लातूर का अमोल शिंदे भी इसमें आरोपी है। बताया जाता है कि चारों आरोपियों ने गुरुग्राम के एक फ्लैट में मिलकर ‘स्मोक अटैक’ की योजना बनाई थी। वे पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे।

विज्ञापन

गुरुग्राम से दंपति गिरफ्तार

ये आरोपी भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे। इस मामले में गुरुग्राम से एक दंपति को भी गिरफ्तार किया गया था। इसमें गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्की  का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। उसे जंगली फौजी ग्रुप का सदस्य बताया जा रहा है।

आरोपियों के उनके फ्लैट में रुकने और योजना बनाने की बात सामने आ रही है। अभी तक इस मामले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन जिस तरह से संसद हमले 2001 की बरसी के दिन ये घटना हुई, उससे इसका कनेक्शन खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद पर हमले की धमकी दी थी।

विज्ञापन

बुधवार रात गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस केस की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ