विमल कौशिक, नई दिल्ली:
Parliament Security Breach Mastermind Lalit Jha: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार को दिल्ली आकर सरेंडर कर दिया था। ललित झा से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसने इस मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में ललित झा ने बताया कि सभी आरोपी कई बार मिले थे। इसके बाद उन्होंने साजिश रची और इसे अंजाम तक पहुंचाया।
क्या था मकसद?
ललित झा ने यह भी खुलासा किया कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर वे देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे। जिससे सरकार को अपनी मांगे पूरा करने के लिए मजबूर किया जा सके। ललित झा स्मोक अटैक करने वाले चार आरोपियों के फोन लेकर फरार हो गया था। उसने बताया कि सबूत मिटाने और बड़ी साजिश को छिपाने के लिए फोन ले लिए गए थे।
जयपुर से दिल्ली के रास्ते में फेंक दिया था फोन
ललित ने यह भी खुलासा किया कि उसने अपना फोन जयपुर से दिल्ली के रास्ते में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस की टीम हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। इसमें अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी संभावना है।
पुलिस का कहना है कि इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं हमले के पीछे के दुश्मन देश व आतंकी संगठनों से जुड़ाव तो नहीं है। पुलिस अब आरोपियों का आमना-सामना कराएगी।
नागौर भाग गया था आरोपी
ललित झा इस मामले के बाद राजस्थान के नागौर भाग गया था। अब उसे उस होटल ले जाया जाएगा, जहां वह रुका था। पुलिस हमले के पीछे के वित्तीय लेनदेन और फंडिंग को जानने के लिए भी जांच में जुटी है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस को ललित झा के सरेंडर से पहले चार आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड मिल चुकी है। आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे और नीलम से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जिसमें कई और खुलासे होने की उम्मीद है। इन आरोपियों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: संसद पर हमले का गुरुग्राम कनेक्शन आया सामने, दंपति ने किए चौंकाने वाले खुलासे, आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी मिला
ये भी पढ़ें: संसद में क्या कर रहे थे हनुमान बेनीवाल? विधानसभा चुनाव जीतने के बाद क्या है नियम, जानें
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की जीवनी लिख चर्चा में आए थे प्रताप सिम्हा, संसद की सुरक्षा में चूक से सांसद पर उठा सवाल
ये भी पढ़ें: ‘बेरोजगारी से तंग थी बेटी’, संसद के बाहर स्प्रे करने वाली आरोपी की मां का बयान
ये भी पढ़ें: संसद में घुसे शख्स की 11 सांसदों ने की जमकर धुनाई, बाल पकड़कर लगाई मार, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: 22 साल पहले संसद में 30 मिनट तक चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां, बरसी के दिन फिर हुई सुरक्षा में बड़ी चूक
ये भी पढ़ें: दो लोगों ने संसद को किया धुआं-धुआं
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
9 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
10 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
11 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines