Parliament Security Breach: गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपा गया केस

Parliament Security Breach Case: गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल की निगरानी में जांच के आदेश दिए हैं।

Parliament Security Breach case Home Ministry orders investigation

Parliament Security Breach case Home Ministry orders investigation

Parliament Security Breach Case: संसद में 2001 हमले की बरसी पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। बुधवार को दो युवक लोकसभा के अंदर दर्शक दीर्घा से सांसदों की ओर कूद पड़े। हालांकि समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया, लेकिन जैसे ही उन्हें दबोचा गया, उन्होंने स्प्रे छिड़ककर संसद को धुआं-धुआं कर दिया। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल की निगरानी में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

जांच कमेटी सुरक्षा में चूक के साथ ही संसद कर्मियों की समीक्षा भी करेगी। इसी के साथ इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर इस मामले की तह तक जाएगी। सेल की टीमें यूपी, दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कौन हैं आरोपी?

आरोपियों की पहचान यूपी के लखनऊ निवासी सागर शर्मा, कर्नाटक के मनोरंजन डी, जींद की नीलम और महाराष्ट्र के अमोल शिंदे के रूप में की गई है। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। इस मामले में दो और आरोपी बताए जा रहे हैं। यानी कुल 6 आरोपी इस घटना में लिप्त बताए गए हैं। फिलहाल दो लोग पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये आरोपी करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने गुरुग्राम के एक घर में संसद पर ‘स्मोक अटैक’ की योजना बनाई थी। हालांकि ये भी सामने आया है कि इन्होंने किसी को चोट पहुंचाने के मकसद से ऐसा नहीं किया। पिछले दिनों आरोपियों ने संसद की रैकी भी की थी। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

कैसे हासिल किए पास 

संसद के अंदर पहुंचे दो आरोपियों ने मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से पास बनवाए थे। वे लंबे समय से सांसद के कार्यालय पर चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने कहा था कि वे नए संसद भवन परिसर को देखना चाहते हैं। ऐसे में पास हासिल करने के बाद उन्होंने अपने मंसूबों को अंजाम दिया। आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर इस घटना ने एक बार फिर स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन

आज ही के दिन 13 दिसंबर को 2001 में संसद पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों समेत 9 लोग मारे गए थे, जबकि 18 घायल हुए थे। इस घटना के बाद संसद की सुरक्षा को और कड़ी किया गया है। जबकि कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है। फिलहाल विजिटर्स पास जारी करने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ