संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने थाने में किया सरेंडर

Parliament Security Breach Accused Lalit Jha Arrest: ललित झा को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Parliament security breach accused, Lalit Mohan Jha arrested by Delhi Police

Parliament security breach accused, Lalit Mohan Jha arrested by Delhi Police

विज्ञापन

Parliament Security Breach Accused Lalit Jha Arrest: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी ललित झा गुरुवार रात खुद ही थाने आ गया। उसने थाने में सरेंडर कर दिया है। ललित झा पर लखनऊ के सागर शर्मा, मैसूर के मनोरंजन डी, जींद की नीलम और लातूर के अमोल शिंदे के साथ संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश रचने आरोप है। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ललित मोहन झा घटना का वीडियो बनाने के बाद मौके से भाग गया था। इसके बाद वह बस से राजस्थान के नागौर पहुंचा। वहां उसने अपने दो दोस्तों से मुलाकात की और एक होटल में रात गुजारी। जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह बस से वापस दिल्ली आ गया। इसके बाद उसने थाने में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

कोलकाता गई थी पुलिस की टीम 

कहा जा रहा है कि ललित झा ने ही इस पूरे मामले की साजिश रची थी। सभी आरोपी भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे और करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। ये साजिश गुरुग्राम के एक फ्लैट में रची गई। पुलिस ने फ्लैट मालिक दंपति को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है।

ललित झा अब तक फरार चल रहा था। गुरुवार शाम पुलिस की एक टीम कोलकाता गई थी। ललित झा लंबे समय तक कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में रहा था। संसद को धुआं-धुआं करने वाले आरोपियों ने उसी के पास अपने फोन जमा किए थे। इसके बाद ललित झा पूरे मामले का वीडियो बनाकर संसद के बाहर से फरार हो गया था।

विज्ञापन

ये भी सामने आया कि उसने वीडियो कोलकाता में एनजीओ चलाने वाले नीलाक्ष आइच को भेजे थे। हालांकि नीलाक्ष का कहना है कि ललित ने उसे अंधेरे में रखा था। पुलिस नीलाक्ष के घर भी पहुंची थी। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आरोपियों से कड़ी पूछताछ

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां उसे 7 दिन की रिमांड मिल गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे कुछ बड़ा कर नाम कमाना चाहते थे। आरोपियों ने ये भी कहा है कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

वे बेरोजगारी और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना चाह रहे थे। हालांकि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उन पर यूएपीए के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों के किसी संगठन से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से पूछताछ कर रही है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद हमले 2001 की बरसी पर 13 दिसंबर को संसद में हमले की धमकी दी थी। पुलिस इस एंगल से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

मामले का राजनीतिकरण भी हो रहा है। बंगाल बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ ललित झा की तस्वीरें शेयर कर संसद को धुआं-धुआं करने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री तापस रॉय के साथ ललित झा की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कहा है कि मास्टरमाइंड ललित काफी समय से टीएमसी नेता तापस रॉय के कॉन्टेक्ट में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ