Vinesh Phogat के साथ देखें कैसे हुई थी बदतमीजी? पुलिसवाले ने की थी शर्मनाक हरकत

Vinesh Phogat Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली रेसलर विनेश फोगाट का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विनेश दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते दिखाई दे रही हैं।

Vinesh Phogat Delhi Protest

Vinesh Phogat Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं। पेरिस में देश का नाम रोशन करने वाली विनेश कुछ महीनों पहले विवादों में थीं। दिल्ली की सड़कों पर धरना देते हुए विनेश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। हालांकि ये मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला गया। मगर अब जब विनेश ओलंपिक के फाइनल में जाने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गईं हैं तो उनका एक और पुराना वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

विनेश फोगाट का वायरल वीडियो

14 महीने पहले दिल्ली में धरना प्रदर्शन करते हुए विनेश का ये वीडियो सामने आया है। वीडियो में विनेश तिलमिलाई और परेशान नजर आ रही हैं। विनेश जोर-जोर से चिल्लाते हुए पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। कैमरे के सामने देखकर विनेश बगल में खड़े एक पुलिस वाले की तरफ इशारा करती हैं और कहती हैं कि इसने मुझे धक्का मारा है। लड़कियों को धक्का मार रहे हैं। ये पुलिस वाला एक महिला को धक्का मार रहा है। विनेश की बात सुनकर पीछे खड़ा पुलिस वाला कहता है कि ये गालियां दे रही हैं। वहीं जब विनेश से पूछा गया कि विनेश आपने गाली दी? इस पर वो चिल्लाते हुए कहते हैं कि गाली मुझे इन्होंने दी है। इन्होंने मेरे मुंह पर मुझे बहन की गाली दी है। हमारे एक पहलवान को इन्होंने मार कर सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब का है वीडियो?

विनेश का ये वीडियो शायद 28 मई की रात का है। इसी दिन दिल्ली में नई संसद भवन का उद्घाटन हुआ था। ऐसे में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने संसद का रुख कर लिया। इस लिस्ट में विनेश फोगाट के अलावा ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया का नाम शामिल था। सभी पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण, छेड़खानी और मनमानी करने का आरोप लगाया था। पहलवानों की मांग थी कि बृजभूषण को पद से बर्खास्त किया जाए। इसी मांग को लेकर जब पहलवान संसद की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। ऐसे में पहलवानों ने पुलिस पर मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली देने जैसे आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ