India-Pakistan Relations: पाकिस्तान की जेलों में कैद 200 से अधिक भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत लाया गया। इस बात की जानकारी इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग ने दी है। उच्चायोग के अनुसार, सभी मछुआरे इस्लामाबाद में ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ का उपयोग करते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए शुक्रवार की रात एक बजे भारत लाए गए।
ये सभी मछुआरे अरब सागर में मछली का शिकार करते समय पकड़े गए थे। ये सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय डॉक्टरों की एक टीम ने मछुआरों का मेडिकल चेकअप किया। अधिकारी ने कहा कि जिस क्षण उन्होंने भारतीय धरती पर कदम रखा, मछुआरों ने झुककर जमीन को चूमा।
यह भी पढ़ें: Odisha Train accident: भयावह रेल हादसे के बाद रूट हुआ प्रभावित, रद्द और डायवर्ट की गई ये ट्रेनों
कोई दो साल तो कोई तीन महीने जेल में रहा
पाकिस्तान से लौटे मछुआरे अनिकेत ने बताया कि वह गुजरात का रहने वाला है। दो साल पहले मछली पकड़ते वक्त पानी के बहाव की वजह से सीमा पार चला गया था। वहां करीब 265 भारतीय मछुआरे हैं। हम सरकार से कहेंगे की उनको भी जल्द छुड़ाएं।
वहीं, उमर ने कहा कि मैं 30 महिने से पाकिस्तान की जेल में था। मछली पकड़ते समय हम सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान की पुलिस आई और हमको पकड़कर ले गई। हम सरकार से कहेंगे कि वह लोग उधर (पाकिस्तान) नाजायज सजा काट रहे हैं उनको जल्द वहां से वापस लाएं।
यह भी पढ़ें: China Drilling Earth Crust: चीन धरती में कर रहा 10 हजार मीटर गहरा छेद, क्यों और क्या होगा फायदा?
सर क्रीक विवाद के चलते यह समस्या
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच सर क्रीक विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। सर क्रीक भारत और पाकिस्तान के बीच 96 किमी लंबी एक जल पट्टी है। यह कच्छ के रण और पाकिस्तान के सिंध के बीच एक केंद्रीय अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को प्रभावित कर रही है। यह क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े मछली उत्पादन क्षेत्रों में से एक है। इसकी सीमा तय न होने के कारण कई बार भारतीय तो कभी पाकिस्तानी मछुआरे एक-दूसरे की सीमा में चले आते हैं।
समुद्री सीमा पार करने पर अधिकारी उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं, साथ ही उनकी नावें भी जब्त कर लेते हैं। मछुआरों ने मांग की कि जब्त की गई नावों को वापस किया जाए।
ये भीपढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines