PAK ने अपने ही लोगों की जान को बनाया ढाल, ड्रोन हमले के दौरान खोला एयरस्पेस, भारत ने दुनिया के सामने किया बेनकाब

MEA Press Conference: विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान से जुड़े कई तथ्य सामने रखे। इसमें एक महत्वपूर्ण तथ्य यह रहा कि उसने इन परिस्थितियों में अपने नागरिकों की परवाह नहीं की। आइए जानते हैं MEA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बताया…

MEA Press Conference

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान बेनकाब।

विज्ञापन

MEA Press Conference: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने गुरुवार को भारतीय सीमा के पास ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना से उसे मुंह की खानी पड़ी। उसके इन नापाक मंसूबों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने 300 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया, लेकिन उसका हर वार नाकाम रहा। शायद इसी बौखलाहट का नतीजा रहा कि भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई के दौरान उसने अपने ही नागरिकों को ढाल बनाना शुरू कर दिया। यानी दुनिया के सामने नागरिकों की दुहाई देने वाला पाकिस्तान खुद अपने ही लोगों की जान लेने पर उतारू हो गया। पाकिस्तान का ये असली चेहरा दुनिया के सामने भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनकाब किया।

नागरिकों को बनाया ढाल

विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। उसने कराची और लाहौर के हवाई अड्डे चालू रखे। इस वजह से एयरबस-320 ने उड़ान भरी, लेकिन भारत ने हर बार संयम रखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिखाया गया एयरस्पेस का स्क्रीनशॉट

पाकिस्तान की ओर से नागरिकों को ढाल बनाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले इंटरनेशनल फ्लाइट्स सहित अनजान विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस दौरान एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। जिसमें पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान फ्लाइट रडार 24 का डेटा दिखाया गया। कॉन्फ्रेंस में आगे बताया गया कि हमने भारतीय पक्ष का हवाई क्षेत्र नागरिक हवाई यातायात से पूरी तरह से रहित है।

विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या कहा?

इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा- पाकिस्तान की ओर से कल रात भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां की गईं। उन्होंने भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने उसका पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से किए गए इन हमलों का पाकिस्तानी राज्य मशीनरी द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन आया है। यह उनके कपट और निचले स्तर का एक और उदाहरण है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ