पूरे देश में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोश व्याप्त है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। पाकिस्तान का पानी कैसे रुकेगा? इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के बीच बैठक हुई, जिसमें सिंधु जल समझौता के तहत पाकिस्तान की ओर से जाने वाले पानी को रोकने के प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा प्लान?
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद पाकिस्तान का पानी रोकने के लिए 3 प्लान पर काम होगा। पहला -इमीडिएट एक्शन यानी तत्काल कार्रवाई, दूसरा- मिड टर्म प्लान यानी मध्यम अवधि की योजना और तीसरा- लॉन्ग टर्म प्लान यानी लंबी अवधि की योजना बनाई गई। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पाकिस्तान को एक बूंद भी पानी न मिले।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान एयरस्पेस से रोजाना कितनी गुजरती हैं भारतीय उड़ानें, जानें पहले कब-कब लगे थे प्रतिबंध
अमित शाह के आवास पर हुई हाईलेवल मीटिंग
सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल समेत दोनों मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग से पहले सीआर पाटिल ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उनसे प्रेजेंटेशन के जरिए सारी जानकारी ली थी।
सीआर पाटिल ने दी जानकारी
सीआर पाटिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में सिंधु जल समझौते से संबंधित सारी जानकारी दी। कौन-कौन से हाइड्रो प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं? उसकी वर्तमान में क्या स्थिति है, प्रोजेक्ट्स को कैसे तेज किया जा सकता है। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय जय शक्ति मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान जाने वाला पानी रोका जाएगा। इसके लिए 3 चरणों में फैसला लागू होगा, ताकि पाकिस्तान एक बूंद पानी न जाए।
यह भी पढे़ं : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रूस ने उठाया बड़ा कदम, अपने नागरिकों को दिए ये निर्देश
सीआर पाटिल ने साफ शब्दों में कहा कि जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने तय कर लिया है तो ये होकर रहेगा। विस्तृत योजना क्या है? ये तो शेयर नहीं किया, लेकिन पानी के डायवर्सन, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, आने वाले समय में डैम और नहर बनाकर इस काम को पूरा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
32 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines